IPL 2024 Final: 10 साल बाद KKR ने जीता आईपीएल का खिताब, फाइनल में हैदराबाद को आठ विकेट से रौंदा

IPL 2024 में SRH को हराकर KKR तीसरी बार चैंपियन बनी है।
आईपीएल (IPL 2024) का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें को 57 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल हुई। KKR ने इस सीजन SRH को तीसरी बार हराया है और आईपीएल इतिहास में अपनी तीसरी ट्रॉफी भी जीती है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी बार आईपीएल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।
मैच के बारे में अधिक बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद 18.3 ओवरों में 113 रन बनाकर आलआउट हो गई। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर रहा। उनकी ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर 23 रन और ऐडन मार्कराम ने 23 गेंदों पर 20 रन बनाए।
KKR ने महज 10.3 ओवरों में किया टारगेट चेज
114 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली। उनकी ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 52* रन और रहमानुल्लाह गुरबाज 32 गेंदों पर 39 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद को लीग स्टेज में एक बार, प्लेऑफ में एक बार और फाइनल में भी हराया है।
मिशेल स्टार्क एक बार फिर बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और विपक्षी टीम के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। उनकी ओर से आंद्रे रसेल ने 2.3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट, मिशेल स्टार्क ने 3 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट, हर्षित राणा ने 4 ओवरों में 24 रन खर्च करके 2 विकेट और वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती एवं सुनील नरेन ने 1-1 विकेट चटकाए। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (2/14) को इस मैच में एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल का खिताब
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल मैच में हराकर आईपीएल इतिहास में तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने 2012 में और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना तीसरा आईपीएल ट्रॉफी जीती है। गंभीर इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं, जिनका टीम की सफलता में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.