Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs SRH Final मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान, IPL 2024

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 25, 2024 at 4:20 PM
Modified at :May 25, 2024 at 4:20 PM
KKR vs SRH Final मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान, IPL 2024

KKR vs SRH के बीच चेन्नई में इस सीजन की फाइनल भिड़ंत होगी।

आईपीएल (IPL 2024) का फाइनल मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच (KKR vs SRH) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है, इसीलिए उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बनाई है। जहां एक ओर केकेआर को इस सीजन लीग स्टेज से लेकर प्लेऑफ तक सिर्फ तीन मुकाबलों में हार खेलनी पड़ी है, तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को पांच मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। इसके अलावा, इस सीजन SRH को KKR के खिलाफ दो बार हार झेलनी पड़ी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों ने इस सीजन बल्लेबाजी विभाग में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और बड़े-बड़े स्कोर बनाए हैं। दोनों ही टीमों ने पॉवरप्ले में भी ढेर सारे रन बनाए हैं, क्योंकि उनके पास शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। इसीलिए, यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

1. ट्रैविस हेड बनाम मिशेल स्टार्क

ट्रैविस हेड और मिशेल स्टार्क ने एक दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेला है, इसीलिए दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक दूसरे की मजबूती और कमजोरी जानते हैं। हेड इस साल आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जबकि स्टार्क ने शुरुआत में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अब वह लय में वापस आ चुके हैं। स्टार्क बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। क्वालीफायर 1 मुकाबले में उन्होंने ट्रैविस हेड को शून्य पर आउट करके पवेलियन भेज दिया था। ऐसे में यह आमना-सामना देखने लायक रहेगा।

2. अभिषेक शर्मा बनाम वैभव अरोड़ा

अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में 42 छक्के लगाए हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। यदि वह एक बार क्रीज पर टिक गए तो फिर वह काफी तेजी से रन बनाते हैं, इसीलिए केकेआर को उन्हें जल्दी आउट करना जरूरी होगा, ऐसी स्थिति में वैभव अरोड़ा एक अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। अरोड़ा ने इस सीजन पॉवरप्ले में 8 विकेट चटकाए हैं और पिछले मैच में उन्होंने अभिषेक को आउट भी किया था। वह इस मैच में उन्हें आउट करने की कोशिश करेंगे।

3. हेनरिक क्लासेन बनाम वरुण चक्रवर्ती

हेनरिक क्लासेन ने इस टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 गेंदों पर 63 और 21 गेंदों पर 32 रनों की पारियां खेली हैं। वह बीच के ओवरों में और अंतिम ओवरों में बेहद ही आक्रामक साबित हो सकते हैं। हालांकि, बीच के ओवरों में उनका सामना वरुण चक्रवर्ती से होगा, जो इस सीजन अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वरुण चक्रवर्ती ने क्वालीफायर 1 मैच में क्लासेन को भी आउट किया था और इस मैच में दोनों का आमना-सामना देखने लायक रहेगा। बता दें कि, क्लासेन आईपीएल 2024 में स्पिन के खिलाफ 6 बार आउट हो चुके हैं।

4. राहुल त्रिपाठी बनाम आंद्रे रसेल:

राहुल त्रिपाठी पिछले तीन मैचों से काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में 35 गेंद पर 55 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली। वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल खेल चुके हैं, इसीलिए वह वहां की रणनीति को अच्छी तरह से समझते हैं। वह इस मैच में एक बड़ा विकेट साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में उनका सामना आंद्रे रसेल से होगा जो आईपीएल में उन्हें 26 गेंदों पर 44 रन खर्च करते हुए 4 बार आउट कर चुके हैं।

5. सुनील नरेन बनाम भुवनेश्वर कुमार:

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नारायण का आईपीएल में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। पिछली सात पारियों में वह SRH के खिलाफ 129 रन ही बना सके हैं। वह सिर्फ एक ही बार डबल डिजिट स्कोर बना सके हैं, जो उन्होंने इस सीजन क्वालीफायर 1 मुकाबले में उनके खिलाफ 21 रन बनाया था। फाइनल मुकाबले में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभव भी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से होगा, जो आईपीएल में उनके खिलाफ 27 गेंदों पर 29 रन खर्च करते हुए उन्हें दो बार आउट कर चुके हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.