Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में केएल राहुल की पांच सबसे अच्छी पारियां

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :May 17, 2026 at 6:49 PM
Modified at :May 17, 2026 at 8:57 PM
आईपीएल में केएल राहुल की पांच सबसे अच्छी पारियां

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 152* रनों की शानदार पारी खेली।

केएल राहुल आईपीएल में एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो अपनी बल्लेबाजी के दम पर कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। तकनीक, संयम और आक्रामक स्ट्रोक खेलने की उनकी अद्भुत क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। राहुल न केवल एक अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि मुश्किल समय में टीम की जिम्मेदारी उठाने वाले एक बेहतरीन लीडर भी हैं।

राहुल ने अब तक आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली हैं और अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है। उनकी कुछ पारियां आज भी फैंस भुले नहीं हैं, ऐसे में इस आर्टिकल में आइए हम आपको आईपीएल में केएल राहुल द्वारा खेली गई पांच सबसे अच्छी पारियों के बारे में बताते हैं।

5. 100* रन बनाम मुंबई इंडियंस (2019)

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पंजाब की ओर से खेलते हुए, अपने करियर के शुरुआती दौर में ही केएल राहुल ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ी थी। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था, जिसने दुनिया को दिखा दिया कि आने वाले समय में वह क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने वाले हैं।

4. 103* रन बनाम मुंबई इंडियंस (2022)

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए, राहुल ने साल 2022 में मुंबई इंडियंस के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एक यादगार शतक जड़ा था। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 103 रन बनाए। बता दें, पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक टिके रहने की उनकी क्षमता ने टीम को 199 रनों का एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की।

3. 112* रन बनाम गुजरात टाइटंस (2025)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मुश्किल पिच पर जुझारू और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उन्होंने 60 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उनका तकनीक के प्रति अनुशासन और दबाव झेलने की क्षमता साफ झलक रही थी, जिसने दिल्ली को एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

2. 132* रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2020)

दुबई की पिच पर खेली गई, यह पारी राहुल के करियर की सबसे बेहतरीन मास्टरक्लास मानी जाती है। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में उन्होंने RCB के खिलाफ 69 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाए थे।

राहुल ने अपनी शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स के दम पर उस समय आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उस सीजन उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।

1. 152* रन बनाम पंजाब किंग्स (2026)

KL Rahul, Delhi Capitals, IPL 2025
KL Rahul. (Image Source: IPL)

केएल राहुल ने 25 अप्रैल, 2026 को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए शानदार पारी खेली। यह पारी राहुल के आईपीएल करियर की सबसे बड़ी और धमाकेदार पारी है।

उन्होंने मात्र 67 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 152 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में एक मैच में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.