Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्या भारतीय टी20 टीम में होगी क्रुणाल पांड्या की वापसी? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 31, 2026 at 7:06 PM
Modified at :August 31, 2026 at 7:36 PM
क्या भारतीय टी20 टीम में होगी क्रुणाल पांड्या की वापसी? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

(Courtesy : BCCI)

भारत को अक्षर पटेल की जगह एक अच्छे लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश है।

भारतीय टी20 टीम में क्रुणाल पांड्या की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब पांच साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रुणाल एक बार फिर चयनकर्ताओं की नजर में आ गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट टी20 फॉर्मेट में लेफ्ट आर्म स्पिन के विकल्पों पर विचार कर रहा है और क्रुणाल का नाम इस चर्चा में शामिल है।

बता दें कि, पांड्या ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह लगातार राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे।

अब उनके हालिया प्रदर्शन ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जगा दी है। खासतौर पर आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

अक्षर पटेल के खराब प्रदर्शन के चलते खुला रास्ता

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

क्रुणाल की वापसी की चर्चा भारतीय टीम में अक्षर पटेल के हालिया प्रदर्शन के बीच शुरू हुई है। भारत ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ कुल सात टी20 मुकाबले खेले, जिनमें अक्षर सभी मैचों में शामिल रहे।

हालांकि, गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में उन्हें सिर्फ दो विकेट मिले, जबकि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में भी वह दो विकेट ही ले सके।

बता दें, इसका मतलब यह नहीं है कि अक्षर पटेल को टीम से बाहर करने का फैसला हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट सिर्फ लेफ्ट आर्म स्पिन विभाग में विकल्पों पर विचार कर रहा है।

आईपीएल 2026 में क्रुणाल ने किया था शानदार प्रदर्शन

क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया। उन्होंने इस सीजन 14 विकेट लेने के अलावा 226 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 145.81 रहा, जबकि गेंदबाजी में उनका इकॉनमी रेट 8.41 रन प्रति ओवर रहा।

इसके अलावा, क्रुणाल ने भारत के लिए अब तक 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम बल्लेबाजी में 124 रन और गेंदबाजी में 15 विकेट दर्ज हैं।

अफगानिस्तान सीरीज में मिल सकता है मौका

भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसी सीरीज के लिए टीम का सेलेक्शन जल्द होना है। ऐसे में क्रुणाल को दोबारा भारतीय जर्सी में देखने की संभावना बन गई है। हालांकि, अभी उनकी वापसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अंतिम फैसला सेलेक्शनकर्ताओं को ही करना है।

क्रुणाल के लिए यह मौका इसलिए भी खास होगा, क्योंकि वह पहले ही भारत के लिए खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। अब आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उनके सामने एक बार फिर टीम इंडिया का दरवाजा खुलता नजर आ रहा है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.