Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी द्वारा किए गए सभी गोल की पूरी लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 11, 2026 at 11:03 PM
Modified at :July 11, 2026 at 11:28 PM
फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी द्वारा किए गए सभी गोल की पूरी लिस्ट

(Courtesy : Getty)

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा।

लियोनेल मेसी को फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। अर्जेंटीना के वर्तमान कप्तान ने 2006 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था और तब से लेकर अब तक वह लगातार इस मंच पर अपनी छाप छोड़ते रहे हैं। 2022 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले मेसी अब वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी मेसी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अल्जीरिया के खिलाफ ओपनिंग मैच में हैट्रिक के बाद उनके नाम वर्ल्ड कप में 16 गोल हो चुके हैं। साथ ही, वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में मेसी के सभी गोलों की पूरी लिस्ट के बारे में।

2006 फीफा वर्ल्ड कप – जर्मनी

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

गोल 1: अर्जेंटीना 6-0 मोंटेनेग्रो

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल मोंटेनेग्रो के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में किया था। उस समय उनकी उम्र केवल 18 साल 357 दिन थी। उस मैच में वह दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे और कुछ ही देर बाद कार्लोस तेवेज के पास पर शानदार फिनिश करते हुए गोल दाग दिया था।

इस गोल के साथ मेसी वर्ल्ड कप में गोल करने वाले अर्जेंटीना के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा, उन्होंने उसी मुकाबले में एक असिस्ट भी किया था और वह 1966 के बाद वर्ल्ड कप मैच में गोल और असिस्ट करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए थे।

2014 फीफा वर्ल्ड कप – ब्राजील

गोल 2: अर्जेंटीना 2-1 बोस्निया और हर्जेगोविना

2010 के वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर पाने के बाद मेसी ने 2014 संस्करण की शुरुआत गोल के साथ की थी। उन्होंने बोस्निया के खिलाफ गोंजालो हिगुआइन के साथ वन-टू खेलते हुए दो डिफेंडरों को छकाया और पोस्ट के सहारे गेंद को गोल में पहुंचा दिया था। मेसी का यह गोल खास इसलिए भी था, क्योंकि उन्होंने पहली बार प्रतिष्ठित मराकाना स्टेडियम में गोल किया था।

गोल 3: अर्जेंटीना 1-0 ईरान

उसी वर्ल्ड कप में ईरान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना को जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी मेसी ने निभाई थी। उस मुकाबले में 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आया था, लेकिन इंजरी टाइम में मेसी ने बॉक्स के बाहर से शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गोल कर दिया था।

91वें मिनट में आया यह गोल मेसी के वर्ल्ड कप करियर का पहला स्टॉपेज टाइम गोल था और इसी ने अर्जेंटीना को नॉकआउट स्टेज में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

गोल 4 और 5: अर्जेंटीना 3-2 नाइजीरिया

ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में मेसी ने दो गोल किए। उन्होंने पहला गोल तीसरे मिनट में दागा, जब एंजेल डी मारिया के शॉट का रिबाउंड उनके पास आया और उन्होंने मौका नहीं गंवाया। इसके बाद पहले हाफ के अंत में मेसी ने शानदार फ्री-किक गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई थी।

इस प्रदर्शन के साथ वह एक ही वर्ल्ड कप संस्करण के सभी ग्रुप मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे। बता दें कि, 2014 के वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचा था और मेसी ने लगातार चार मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतकर इतिहास भी रचा था।

2018 फीफा वर्ल्ड कप – रूस

गोल 6: अर्जेंटीना 2-1 नाइजीरिया

रूस में खेले गए वर्ल्ड कप में मेसी का एकमात्र गोल नाइजीरिया के खिलाफ आया था। अर्जेंटीना को नॉकआउट में पहुंचने के लिए उस मैच में जीत जरूरी थी। मेसी ने शुरुआत में ही शानदार कंट्रोल और बेहतरीन फिनिश के साथ गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी।

मेसी ने एवर बनेगा के लंबे पास को नियंत्रित करने के बाद दाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया था। यह गोल उस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए बेहद अहम साबित हुआ था।

2022 फीफा वर्ल्ड कप – कतर

गोल 7: अर्जेंटीना 1-2 सऊदी अरब

कतर वर्ल्ड कप में मेसी ने अपना पहला गोल सऊदी अरब के खिलाफ पेनल्टी से किया। उस मैच में लिआंड्रो परेडेस पर हुए फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी और मेसी ने आसानी से उसे गोल में बदल दिया था।

इसके साथ वह चार अलग-अलग वर्ल्ड कप संस्करणों में गोल करने वाले पहले अर्जेंटीनी खिलाड़ी बन गए। हालांकि, उस मैच में सऊदी अरब ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत हासिल कर लिया था।

गोल 8: अर्जेंटीना 2-0 मेक्सिको

सऊदी अरब से हार के बाद मेक्सिको के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अर्जेंटीना पर काफी दबाव था। ऐसे समय में मेसी ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई थी।

उन्होंने इस मैच में असिस्ट भी किया और वर्ल्ड कप इतिहास में एक ही मैच में गोल और असिस्ट करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे।

गोल 9: अर्जेंटीना 2-1 ऑस्ट्रेलिया

अपने प्रोफेशनल करियर के 1000वें मैच में मेसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल किया था। उन्होंने बॉक्स के अंदर मिले मौके को सटीक फिनिश में बदल दिया था और अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी। इस गोल के साथ उन्होंने डिएगो माराडोना के वर्ल्ड कप के गोल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

गोल 10: अर्जेंटीना 2-2 नीदरलैंड

नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेसी ने पेनल्टी से गोल किया था। उन्होंने मार्कोस अकूना पर हुए फाउल के बाद मिले मौके को गोल में बदल दिया। इसके साथ उन्होंने गैब्रियल बतिस्तुता का अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

गोल 11: अर्जेंटीना 3-0 क्रोएशिया

वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मेसी ने पेनल्टी से गोल करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। यह गोल उनके लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि इसके साथ उन्होंने बतिस्तुता का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसी के साथ 35 साल की उम्र में मेसी एक ही वर्ल्ड कप संस्करण में पांच गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे।

गोल 12 और 13: अर्जेंटीना 3-3 फ्रांस

FIFA World Cup 2026 Lionel Messi Argentina
Lionel Messi (Courtesy: Getty)

इसी वर्ल्ड कप के फाइनल में मेसी ने दो गोल किए थे। उनका पहला गोल पेनल्टी से आया, जबकि दूसरा एक्स्ट्रा टाइम में लौतारो मार्टिनेज के शॉट के रिबाउंड पर आया था।

इन गोलों की बदौलत अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर 36 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ मेसी वर्ल्ड कप के हर स्टेज (ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल) में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2026 फीफा वर्ल्ड कप – यूएसए, कनाडा और मेक्सिको

गोल 14 बनाम अल्जीरिया

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार अंदाज में अपने फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत की। मेसी के लिए यह मैच इसलिए भी खास था, क्योंकि वह 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप संस्करण खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने इस मैच में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन लंबी दूरी का शॉट लगाकर गोल दागा और अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। यह उनके वर्ल्ड कप करियर का 14वां गोल था।

गोल 15 बनाम अल्जीरिया

पहले गोल के बाद मेसी ने एक और गोल कर अपनी टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। उन्होंने बॉक्स के अंदर मिले मौके पर अपने कमजोर माने जाने वाले दाएं पैर से शानदार फिनिश किया और गोलकीपर लूका जिदान को छका दिया। यह उनके वर्ल्ड कप करियर का 15वां गोल था और उन्होंने ऑल टाइम गोल स्कोरर्स की सूची में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

गोल 16 बनाम अल्जीरिया

मैच के अंतिम स्टेज में मेसी ने अपनी पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक पूरी की। उनके द्वारा बॉक्स के बाहर से लगाए गए सटीक शॉट ने विपक्षी टीम के डिफेंडरों और गोलकीपर दोनों को पूरी तरह असहाय कर दिया और बॉल गोल पोस्ट के अंदर चली गई। इसके साथ उनके वर्ल्ड कप में उनकी गोलों की संख्या 16 हो गई और उन्होंने जर्मनी के मिरासोव क्लोज के सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

गोल 17 बनाम ऑस्ट्रिया

अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाने के बाद मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। वह मैच के नौवें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे, लेकिन 38वें मिनट में उन्होंने अपनी गलती सुधार ली।

दरअसल, फाकुंडो मेडिना और थियागो अल्माडा की मदद से बना मूव आखिरकार मेसी तक पहुंचा और उन्होंने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को नेट में पहुंचा दिया। यह उनके वर्ल्ड कप करियर का 17वां गोल था और इसी के साथ वह मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़कर फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

गोल 18 बनाम ऑस्ट्रिया

सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद भी मेसी नहीं रुके और इंजरी टाइम में उन्होंने एक और गोल दाग दिया। दरअसल, अर्जेंटीना के अटैक के दौरान ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लागर ने उनका पहला प्रयास रोक लिया था, लेकिन मेसी ने रिबाउंड पर शानदार तेजी दिखाई।

उन्होंने कई डिफेंडरों के बीच से रास्ता बनाते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की बढ़त दोगुनी कर दी। यह उनके वर्ल्ड कप करियर का 18वां गोल था, जिससे उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया।

गोल 19 बनाम जॉर्डन

ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल करने के बाद लियोनेल मेसी ने जॉर्डन के खिलाफ भी अपना गोल स्कोरिंग सिलसिला जारी रखा। इस मुकाबले में उन्हें शुरुआती इलेवन में जगह नहीं मिली और वह दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बार फिर अपना असर छोड़ दिया।

मैच के 80वें मिनट में अर्जेंटीना को फ्री-किक मिली और मेसी ने अपने अंदाज में शानदार स्ट्राइक लगाते हुए गेंद को सीधे गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने फिर से अपनी दो गोल की बढ़त हासिल कर ली। यह उनके फीफा वर्ल्ड कप करियर का 19वां गोल था। साथ ही वह लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।

गोल 20 बनाम काबो वर्डे

जॉर्डन के खिलाफ शानदार फ्री-किक गोल करने के बाद लियोनेल मेसी ने नॉकआउट मुकाबले में भी अपनी गोल स्कोरिंग लय बरकरार रखी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में काबो वर्डे के खिलाफ उन्होंने अर्जेंटीना को मैच का पहला गोल दिलाकर बढ़त दिलाई।

मैच के 29वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने शानदार लॉन्ग बॉल खेली, जिसे मेसी ने बेहतरीन तरीके से अपने नियंत्रण में लिया। इसके बाद उन्होंने आगे बढ़ते गोलकीपर वोजिन्हा को चकमा देते हुए गेंद को उनके ऊपर से शानदार चिप के जरिए गोल में पहुंचा दिया।

यह उनके फीफा वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने लगातार आठ फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का अपना रिकॉर्ड भी और आगे बढ़ा दिया।

गोल 21 बनाम इजिप्ट

राउंड ऑफ 16 में इजिप्ट के खिलाफ लियोनेल मेसी ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेरी। इस मुकाबले में अर्जेंटीना एक समय 2-0 से पीछे चल रहा था, लेकिन 79वें मिनट में रोमेरो ने एक गोल दागा। इसके बाद कप्तान मेसी ने मैच के 84वें मिनट में शानदार गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया और ऐतिहासिक वापसी की नींव रखी।

यह मेसी के वर्ल्ड कप करियर का 21वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 9 मैचों में गोल के रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर लिया। मेसी के इस गोल के बाद एंज़ो फर्नांडीज ने इंजरी टाइम (90+2) में विजयी गोल दागा, जिससे अर्जेंटीना ने बावजूद इजिप्ट को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.