Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

एशियन गेम्स 2026: सभी पुरुष कबड्डी टीमों के कप्तानों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 19, 2026 at 10:29 PM
Modified at :September 19, 2026 at 10:30 PM
एशियन गेम्स 2026: सभी पुरुष कबड्डी टीमों के कप्तानों की लिस्ट

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपना गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष कबड्डी के मुकाबले 21 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस बार इस इवेंट में कुल 10 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। जहां सभी टीमों की नजरें मेडल पर होंगी, जबकि भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

एशियन गेम्स में कबड्डी का इतिहास काफी पुराना है और इस खेल में भारत का लंबे समय से दबदबा रहा है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने 9 संस्करणों में अब तक 8 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, ईरान के नाम 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हैं। पिछले कुछ संस्करणों में भारत और ईरान के बीच मुकाबले काफी अहम रहे हैं।

एशियन गेम्स 2026 में सभी कबड्डी कप्तानों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम की कमान सुनील कुमार के हाथों में है, जिन्हें पवन सहरावत की जगह कप्तानी मिली है। दूसरी ओर, ईरान ने अनुभवी फजल अत्राचली को टीम का कप्तान बनाया है। 2018 के एशियन गेम्स में ईरान को गोल्ड मेडल दिलाने वाली टीम की कप्तानी भी अत्राचली ने की थी।

अन्य टीमों की बात करें तो, दक्षिण कोरिया की कप्तानी जांग कुन ली करेंगे, जिनके नेतृत्व में उनकी टीम ने 2018 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, चीनी ताइपे की कमान त्साई चांग हाओ के हाथों में होगी। इसके अलावा नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, थाईलैंड, जापान और मलेशिया ने भी अपनी-अपनी टीमों के कप्तान तय किए हैं।

इस प्रतियोगिता में भारत और ईरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली टीमों में शामिल हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे भी चुनौती पेश कर सकते हैं। वहीं, मेजबान जापान समेत बाकी टीमें भी अपने कप्तानों के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करके मेडल जीतने की रेस में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष कबड्डी टीमों के कप्तानों की लिस्ट

  1. भारत – सुनील कुमार
  2. ईरान – फजल अत्राचली
  3. दक्षिण कोरिया – जांग कुन ली
  4. चीनी ताइपे – त्साई चांग हाओ
  5. नेपाल – घनश्याम मगर
  6. बांग्लादेश – मिजानुर रहमान
  7. पाकिस्तान – मुदस्सर शाह
  8. थाईलैंड – थानोंगसाक श्रीहेरा
  9. जापान – आबे तेत्सुरो
  10. मलेशिया – डी. विजयंकुमारन

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.