Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: अवॉर्ड्स जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 1, 2026 at 6:25 AM
Modified at :June 1, 2026 at 6:25 AM
IPL 2026: अवॉर्ड्स जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

(Courtesy : BCCI)

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े व्यक्तिगत अवार्ड जीते।

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो सीजन खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले गेंदबाजी करते हुए RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155/8 के स्कोर पर रोक दिया।

लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने में सफल रही RCB

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
Is there a reserve day for RCB vs GT IPL 2026 final?
RCB vs GT

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने जल्दी विकेट गंवा दिए। हालांकि, पॉवरप्ले में RCB ने 2 विकेट खोकर 70 रन बना दिए थे।

भले ही दूसरी छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और 42 गेंदों पर 9 चौकों एवं 3 छक्कों की मदद से 75* रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत RCB ने 18 ओवरों में 161/5 का स्कोर बनाकर 156 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतने का कारनामा कर दिखाया।

IPL 2026 में जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं व्यक्तिगत पुरस्कारों में वैभव सूर्यवंशी का दबदबा देखने को मिला। अब यहां हम आपको आईपीएल 2026 में विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इत्यादि अवार्ड किसके नाम हुए।

फाइनल मैच के सभी अवार्ड विजेताओं की लिस्ट

  • प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली (75* रन)
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: वेंकटेश अय्यर (200.0 रन)
  • मैच में सबसे ज्यादा चौके: विराट कोहली (9 चौके)
  • मैच में सबसे ज्यादा छक्के: विराट कोहली (3 छक्के)
  • मैच में सबसे अधिक डॉट बॉल: भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 2026 के सभी अवार्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट

  • विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता: गुजरात टाइटंस (12 करोड़ रुपये)
  • ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी – 776 रन (10 लाख रुपये)
  • पर्पल कैप: कगिसो रबाडा – 29 विकेट (10 लाख रुपये)
  • कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे (10 लाख रुपये)
  • सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 237.31 स्ट्राइक रेट (10 लाख रुपये)
  • सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 72 छक्के (10 लाख रुपये)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (20 लाख रुपये)
  • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (10 लाख रुपये)
  • सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन – 75 चौके (10 लाख रुपये)
  • सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज – 172 डॉट बॉल (10 लाख रुपये)
  • फेयरप्ले अवार्ड – पंजाब किंग्स

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.