Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: प्रो कबड्डी 2025 के सभी कप्तानों की लिस्ट

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 21, 2025 at 9:41 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 26, 2025 at 2:00 PM (GMT+5:30)
PKL 12: प्रो कबड्डी 2025 के सभी कप्तानों की लिस्ट

PKL 12 के लिए कुछ टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं, तो कुछ टीमों ने पुराने पर ही भरोसा जताया है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के आगाज में अब महज कुछ दिन का समय बचा है। सभी टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार और रोचक होने वाला है। इसकी वजह यह है कि कई सारे प्लेयर्स की टीमों में बदलाव हुआ है। अभी तक आप जिन खिलाड़ियों को जिस टीम में खेलते हुए देखते थे, उनमें से ज्यादातर अब नई टीम में नजर आएंगे।

प्रो कबड्डी लीग में कप्तान का महत्व काफी ज्यादा होता है। कप्तान के ऊपर पूरी टीम को लेकर चलने की जिम्मेदारी होती है। अभी तक कई सारी टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है।

ऐसे में हम आपको बताते हैं कि PKL 12 में सभी टीमों के कप्तान कौन-कौन हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पटना पाइरेट्स – अंकित जगलान

युवा डिफेंडर अंकित जगलान एक बार फिर से पटना पाइरेट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने 11वें सीजन में भी टीम की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल में पहुंचाया था। यही वजह है कि उनके ऊपर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है। अंकित जगलान के लिए इस बार कप्तानी थोड़ी आसान हो सकती है।

इसकी वजह यह है कि इस बार उन्हें पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर मनिंदर सिंह का साथ मिलेगा। मनिंदर के पास पीकेएल का काफी अनुभव है और ऐसे में अंकित को उनसे काफी फायदा मिल सकता है।

तमिल थलाइवाज – पवन सेहरावत

Pawan Sehrawat
Pawan Sehrawat (Credits: @pawan_sehrawat)

तमिल थलाइवाज की टीम इस बार काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है। उनकी टीम में कई स्टार रेडर और डिफेंडर हैं। अगर रेडिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो हाई फ्लायर पवन सेहरावत के अलावा अर्जुन देशवाल और नरेंद्र कंडोला जैसे बेहतरीन रेडर टीम का हिस्सा हैं। वहीं डिफेंस में नितेश कुमार और सागर राठी जैसे दिग्गज हैं।

टीम की कमान पवन सेहरावत को सौंपी गई है जिनके पास कप्तानी का काफी ज्यादा अनुभव है। इसी वजह से थलाइवाज की टीम टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार इस बार लग रही है।

तेलुगु टाइटंस – विजय मलिक

Vijay Malik
Vijay Malik in action in PKL (Image Credits- Vijay Malik/Insta)

विजय मलिक की कप्तानी में तेलुगु टाइटंस ने पिछले सीजन शानदार खेल दिखाया था। टाइटंस ने 11वें सीजन के दौरान 22  में से 12 सीजन जीते थे और प्लेऑफ के बेहद करीब आ गए थे। पवन सेहरावत की इंजरी के बाद कप्तानी का जिम्मा विजय मलिक को सौंपा गया था और उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया था।

विजय मलिक की खास बात यह है कि उनके ऊपर कप्तानी का दबाव बिल्कुल नहीं दिखता है। वो टीम को लीड करने के अलावा रेडिंग में भी अपना जलवा दिखाते हैं। इस बार उन्हें भरत हुडा जैसे बेहतरीन रेडर का भी साथ मिलेगा और ऐसे में वो टाइटंस को टाइटल के करीब ले जा सकते हैं।

यूपी योद्धाज – सुमित सांगवान

यूपी योद्धाज ने एक बार फिर से सुमित सांगवान के ऊपर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने पिछले सीजन भी टीम की कप्तानी की थी और इस बार भी टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। यूपी ने 22 में से 13 मैच पिछले सीजन जीते थे और अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रहे थे।

सुमित सांगवान की कोशिश इस बार यही रहेगी कि यूपी योद्धाज को पहली बार टाइटल जिताया जाए। अगर टीम की बात करें तो इस बार उन्हें गुमान सिंह और प्रणय राने जैसे खिलाड़ियों का साथ मिलेगा। डिफेंस को लीड करने की जिम्मेदारी भी सुमित के ऊपर ही रहेगी।

यू मुम्बा – सुनील कुमार

PKL winning captain Sunil Kumar talks about his legacy, bond with Parvesh Bhainswal & more
Sunil Kumar (Credits: Pro Kabaddi)

सुनील कुमार पीकेएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अभी तक अपनी कप्तानी में कुल 77 मैच जीते हैं। उन्होंने पिछले सीजन फजल अत्राचली का रिकॉर्ड तोड़ा था। यही वजह है कि यू मुम्बा ने उन्हें अपना कप्तान घोषित किया है।

सुनील कुमार ने पिछले सीजन भी यू मुम्बा की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी और शायद यही वजह है कि फ्रेंचाइजी का भरोसा सुनील कुमार के ऊपर कायम है।

हरियाणा स्टीलर्स – जयदीप दहिया

PKL 11: Jaideep Dahiya takes cheeky dig at Patna Pirates after defeating them in final
Jaideep Dahiya in action in PKL

हरियाणा स्टीलर्स को पीकेएल में पहली बार टाइटल जिताने वाले कप्तान जयदीप दहिया थे। उनकी कप्तानी में टीम ने 11वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसी वजह से 12वें सीजन के लिए भी हरियाणा स्टीलर्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया है।

जयदीप दहिया की अगर बात करें तो साल 2021 में अपने डेब्यू से ही वह हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा हैं। हर सीजन वो बेहतर करते गए हैं। राहुल सेतपाल के साथ उनकी जोड़ी काफी जबरदस्त साबित हुई है।

हालांकि, पिछला सीजन एक प्लेयर के तौर पर उनके लिए उतना अच्छा साबित नहीं हुआ था और वो केवल 39 पॉइंट्स ही ले पाए थे लेकिन टीम को टाइटल जिताकर इस असफलता को उन्होंने पीछे छोड़ दिया था। अब एक बार फिर हरियाणा की टीम को उनसे काफी उम्मीद होगी।

गुजरात जायंट्स – मोहम्मदरेजा शादलू

PKL 12: Mohammadreza Shadloui's new look goes viral (See pic)
Mohammadreza Shadloui in action in PKL

जैसे-जैसे पीकेएल के आगाज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही सभी टीमों के कप्तान के नाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में गुजरात जायंट्स ने भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। गुजरात जायंट्स ने इस बार दिग्गज ईरानियन डिफेंडर मोहम्मदरेजा शादलू को अपना कप्तान बनाया है।

शादलू के पास अब पीकेएल का काफी अच्छा एक्सपीरियंस हो गया है। वह लगातार लीग में बेहतर खेल दिखा रहे हैं और इसी वजह से उनके लिए हर सीजन जबरदस्त बोली ऑक्शन में लगती है। गुजरात जायंट्स ने शादलू को 12वें सीजन के ऑक्शन के दौरान 2.23  करोड़ में खरीदा था और अब उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया है।

दबंग दिल्ली – आशु मलिक

PKL 11: Top five raiders of GW 5 in Pro Kabaddi 2024
Ashu Malik in action in PKL 11

दबंग दिल्ली ने आशु मलिक को PKL 12 के लिए अपना कप्तान घोषित कर दिया है। आशु पिछले सीजन भी दिल्ली के कप्तान थे, लेकिन वह नवीन कुमार के साथ टीम के सह-कप्तान थे। हालांकि, अब उन्हें पूरी तरह दिल्ली की कप्तानी का भार मिल गया है। पिछले सीजन दिल्ली ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

जयपुर पिंक पैंथर्स: नितिन रावल

दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने लीग के 12वें संस्करण के लिए नितिन रावल को अपना कप्तान नियुक्त किया है। जयपुर ने सोमवार, 25 अगस्त को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर की घोषणा की।

नितिन, जो सीजन 5 में नए युवा खिलाड़ी (NYP) के रूप में पिंक पैंथर्स में शामिल हुए थे, सीजन 8 तक टीम के साथ रहे और इस साल फिर से टीम में शामिल हुए हैं।

बंगाल वॉरियर्स: देवांक दलाल

बंगाल वॉरियर्स ने स्टार रेडर देवांक दलाल को प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए अपना कप्तान घोषित किया है। देवांक को बंगाल वॉरियर्स ने पीकेएल 12 की नीलामी में ₹2.205 करोड़ में साइन किया था, और इसके चलते वह इस सीजन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

सीजन 11 में, वह 301 रेड अंकों के साथ लीग के सबसे बढ़िया रेडर बने थे। इस सीजन भी देवांक का लक्ष्य पिछले सीजन की कहानी को दोहराना होगा।

नोट – अभी तक कई टीमों के कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है। जैसे-जैसे बाकी टीमों के कप्तान घोषित होते जाएंगे, हम आपको अपडेट करते जाएंगे।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का आगाज शुक्रवार, 29 अगस्त से होगा।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली पीकेएल सीजन 12 की मेजबानी करेंगे।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.