Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सभी खिलाडियों की लिस्ट

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :May 31, 2026 at 9:07 PM
Modified at :May 31, 2026 at 9:07 PM
IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सभी खिलाडियों की लिस्ट

डेविड वार्नर ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का कारनामा किया है।

आईपीएल (IPL) को आज के समय में दुनिया की सबसे लोकप्रिय और महंगी क्रिकेट लीग का दर्जा प्राप्त है. इस लीग में सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के तमाम धाकड़ बल्लेबाज हिस्सा लेते हैं. इस लीग की लोकप्रियता का कारण यहां होने वाली ताबड़तोड़ और आक्रामक बल्लेबाजी ही है. क्योंकि यहां क्रिकेट जगत के कई बड़े चेहरे भाग लेते है. जिसके चलते यहां अच्छा प्रदर्शन कर छाप छोड़ना उतना आसान भी नहीं होता. इसलिए यहां पर फाइनल मैच के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम के तौर पर अवॉर्ड दिए जाते हैं. जिसमें से एक अवॉर्ड ऑरेंज कैप भी है.

Orange Cap उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाता है. BCCI और IPL की आयोजन समिति मिलकर एक निर्धारित रकम तय करती है. ऑरेंज कैप के साथ निर्धारित रकम उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने पूरे सीजन अपने बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धुनाई की हो, यानी की सबसे ज्यादा रन बनाए हो.

आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि भले ही IPL एक भारतीय लीग हो, लेकिन सिर्फ 6 बार ही ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिला है. इनमें एक नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी शामिल है, जिनको 2010 में ऑरेंज कैप मिला था.

ऑरेंज कैप पर विदेशी बल्लेबाजों ने किया है राज

आईपीएल में सबसे पहली ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 2008 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए इस कैप को अपने नाम किया था. वहीं यह लीग भले ही भारतीय है लेकिन इसके 15 साल के इतिहास में अगर कोई खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल हुआ है तो ये नाम भारतीय नहीं बल्कि विदेशी है.

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 3 बार इस कैप को अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार दो बार इस कैप को जीता.

IPL 2014 – Robin Uthappa (KKR)

Robin Uthappa
Robin Uthappa. (Image source: Twitter)

Kolkata Knight Riders साल 2014 में पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. KKR की इस खिताबी जीत में रोबिन उथप्पा का अहम योगदान था. उथप्पा ने आईपीएल 2014 में कोलकाता के लिए 660 रन बनाए थे.

IPL 2015 – David Warner (SRH)

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर डेविड वॉर्नर को टी20 क्रिकेट के सबसे सफल और खतरनाक बल्लेबाजों में से एक कहा जाता है. क्योंकि एक बार अगर इन्हें स्टार्ट मिल जाए फिर यह गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते है. वॉर्नर ने Sunrisers Hyderabad के लिए आईपीएल 2015 में 562 रन बनाए थे.

IPL 2016 – Virat Kohli (RCB)

Virat Kohli
Virat Kohli. (Image source: Twitter)

आईपीएल 2016 का सीजन पूरी तरह से विराट कोहली के इर्द-गिर्द घूमा था. जिसके चलते पूरे सीजन RCB का बाकी टीमों के ऊपर दबदबा था, लेकिन वह फाइनल में टीम को जीत नहीं दिला सके थे. उस साल कप्तान विराट कोहली ने RCB के लिए पूरे सीजन में कई दमदार पारियां खेली थीं और 973 रन बनाए थे. जिसमें 4 शतक भी शामिल थे.

IPL 2017 – David Warner (SRH)

David Warner
David Warner. (Image source: Getty)

आईपीएल 2015 में ऑरेंज कैप जीतने वाले Sunrisers Hyderabad के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2017 के आईपीएल में एक बार फिर से अपने तूफानी तेवर दिखाए थे. उस सीजन कप्तानी करते हुए डेविड वॉर्नर ने 641 रन बनाए थे. जिसके बाद इन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली और दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिसने दो बार ऑरेंज कैप जीता हो.

IPL 2018 – Kane Williamson (SRH)

Kane Williamson
Kane Williamson. (Image source: Twitter)

आईपीएल 2018 में डेविड वार्नर को बीसीसीआई ने बॉल टैंपरिंग केस में फंसने की वजह से एक साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया था. उनकी अनुपस्थिति में उस सीजन कीवी दिग्गज केन विलियमसन ने टीम की कप्तानी संभाली साथ ही टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी भी की. विलियमसन ने आईपीएल 2018 में 735 रन बनाए थे और टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था.

IPL 2019 – David Warner (SRH)

ऑस्ट्रेलियाई 2019 में वापसी करने के बाद डेविड वॉर्नर का जलवा एक बार फिर से आईपीएल में देखने को मिला. 12 महीने के लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट की दुनिया में लौटे वॉर्नर ने उस सीजन एक के बाद एक कई शानदार पारियां खेली थी. जिसके चलते सिर्फ 12 मैचों में इन्होंने 692 रन बनाए थे और तीसरी बार ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था.

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

IPL 2020 – KL Rahul (KXIP)

KL Rahul
KL Rahul. (Image source: Twitter)

आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान के एल राहुल ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था.

IPL 2021 – Ruturaj Gaikwad (CSK)

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad. (Image source: IPL)

रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में बतौर सलामी बल्लेबाज Chennai Super Kings की तरफ से खेलते हुए पूरे सीजन गेंदबाजों को हर एक मैच में धोया. इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते उन्होंने उस सीजन 16 मैचों में 635 रन बनाए और इस कैप को जीता.

IPL 2022 – Jos Buttler (RR)

Jos Buttler
Jos Buttler. (Image source: Twitter)

आईपीएल 2022 यानी की पिछले सीजन England के कप्तान और Rajasthan Royals के तूफानी ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर ने हर एक मैच में शानदार प्रदर्शन किया और विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक बनाए हो. इन 4 शतकों की बदौलत जोश ने 17 मैचों में 863 रन बनाए और इस कैप पर अपना कब्जा जमाया.

IPL 2023 – Shubman Gill (GT)

Shubman Gill
Shubman Gill. (Image source: IPL)

Gujarat Titans के ओपनिंग बल्लेबाज Shubman Gill ने IPL के 16वें सीजन खेले 17 मैचों में सबसे ज्यादा 890 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पूरे सीजन में 4 अर्धशतक और 3 शतक भी लगाए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते इस सीजन ऑरेंज कैप (Orange Cap) का खिताब Gill ने अपने नाम किया।

IPL 2024 – Virat Kohli (RCB)

Virat Kohli, RCB, IPL 2024,
Virat Kohli. (Image Source: BCCI)

विराट ‘किंग’ कोहली ने आईपीएल 2024 में धमाकेदार वापसी की, जहां उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। इस सीजन उन्होंने आईपीएल में अपनी दूसरी ऑरेंज कैप जीती। हालांकि, कोहली की RCB एलिमिनेटर में राजस्थान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बता दें आईपीएल के 17वें संस्करण में कोहली ने 15 पारियों में पांच अर्धशतक और एक शतक के साथ 741 रन बनाए।

IPL 2025 – Sai Sudharsan (GT)

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan (Image Source: BCCI)

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टूर्नामेंट में एक अहम उपलब्धि हासिल की। ​​सुदर्शन इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, उन्होंने 15 पारियों में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। उन्होंने टूर्नामेंट में छह अर्धशतक और एक शतक लगाया था।

IPL 2026 – Vaibhav Sooryavanshi (RR)

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026, RR
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit: BCCI)

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीता। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 मैचों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से कई रिकॉर्ड तोड़े।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.