IPL में पर्पल कैप जीतने वाले सभी खिलाडियों की लिस्ट
आईपीएल के इतिहास में केवल चार गेंदबाजों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीता है।
आईपीएल (IPL) में Purple Cap सभी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा इनाम है अपनी टीम को खिताब जिताने के अलावा हर गेंदबाज इस कैप को जीतने का सपना देखते हैं.
हर सीजन के बाद जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में पहले नंबर पर होता है उसे इसका हकदार माना जाता है. हर सीजन हम देखते है कि पर्पल कैप की रेस काफी रोमांचक होती है. एक गेंदबाज किसी भी मैच में अच्छा प्रदर्शन करके मैच का रुख मोड़ देते है.
2012: Morne Morkel (DD)- 25 विकेट

IPL 2012 में Delhi Daredevils के लिए 25 विकेट लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज Morne Morkel ने उस सीजन Purple Cap को हासिल किया था. इन्होंने उस सीजन 3 मैचों में 3 विकेट लिए थे और एक मैच में 4 विकेट भी अपने नाम किया था.
2013: Dwayne Bravo (CSK)- 32 विकेट

IPL 2013 में कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर Dwayne Bravo ने उस सीजन IPL का सबसे सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन किया था. उन्होंने 18 पारियों में 32 विकेट झटके थे और IPL इतिहास में किसी एक सीजन सबसे ज्यादा विकेट निकालना वाले गेंदबाज बन गए थे. उनका यह रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया. हालांकि साल 2021 में Harshal Patel ने उनकी बराबरी की थी.
2014: Mohit Sharma (CSK)- 23 विकेट

IPL 2014 में Mohit Sharma ने Chennai Super Kings के लिए खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. उन्होंने उस सीजन में सबसे ज्यादा 4 विकेट Mumbai Indians के खिलाफ लिए थे. मोहित के उस सीजन में बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई.
2015: Dwayne Bravo (CSK)- 26 विकेट
IPL 2015 में Dwayne Bravo दूसरी बार Purple Cap का खिताब अपने नाम किया था. उन्होंने उस सीजन 26 विकेट लिए थे, साथ ही वो IPL में पहले ऐसे ऑलराउंडर है जिनके नाम Purple Cap का खिताब है. वहीं यह वेस्टइंडीज के भी एकमात्र खिलाड़ी है जिनके नाम यह कैप है.
2016: Bhuvneshwar Kumar (SRH)- 23 विकेट
भारतीय क्रिकेटर Bhuvneshwar Kumar ने IPL 2016 में 23 विकेट लिए और टूर्नामेंट के अंत तक Purple Cap के धारक बने रहे. Bhuvneshwar उस समय युवा ही थे और उनके अंदर खेल के प्रति एक अलग लेवल का उत्साह देखने को मिलता था. इन्होंने Gujarat Lions के खिलाफ एक मैच में अधिकतम 4 विकेट लिए थे, जो 2016 में अपनी पहली आईपीएल श्रृंखला खेल रहे थे.
2017: Bhuvneshwar Kumar (SRH)- 26 विकेट

IPL 2017 में Bhuvneshwar Kumar ने लगातार दूसरी बार Purple Cap का खिताब अपने नाम किया था. जिसके बाद वो IPL इतिहास में लगातार दो बार इस कैप को हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए. इन्होंने उस सीजन कुल 26 विकेट झटके थे.
2018: Andrew Tye (KXIP)- 24 विकेट

IPL 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Andrew Tye ने Kings XI Punjab के लिए खेलते हुए 14 पारियों में 24 विकेट लिए थे और Purple Cap का खिताब अपने नाम किया. उस सीजन Tye एक आईपीएल सीजन में तीन बार 4 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने थे.
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
2019: Imran Tahir (CSK)- 26 विकेट

IPL 2019 में Imran Tahir Purple Cap का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे. उन्होंने उस सीजन Chennai Super Kings की तरफ से खेलते हुए 26 विकेट लिए थे, और एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले पहले स्पिनर भी बन गए थे.
2020: Kagiso Rabada (DD)- 30 विकेट

IPL 2020 में दक्षिण अफ्रीका के युवा गेंदबाज Kagiso Rabada ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने केवल 17 पारियों में 30 विकेट लिए, जिसके चलते उन्हें Purple Cap से सम्मानित किया गया.
2021: Harshal Patel (RCB)- 32 विकेट

IPL 2021 में Harshal Patel ने 32 विकेट लिए और Purple Cap का खिताब अपने नाम किया. Harshal ने उस सीजन 32 विकेट लेकर Dwayne Bravo की बराबरी कर ली और दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हो.
2022: Yuzvendra Chahal (RR)- 27 विकेट

IPL 2022 में Yuzvendra Chahal ने 17 मैचों में 27 विकेट लिए. जिसके बाद वो तीसरे स्पिनर बन गए जिन्होंने Purple Cap जीता हो. वहीं उस सीजन Chahal IPL इतिहास में 5 विकेट लेने वाले एकमात्र स्पिनर भी बने.
2023: Mohammed Shami (GT)- 28 विकेट

Mohammed Shami ने अपने उल्लेखनीय गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते 2023 के IPL सीजन में Purple Cap का खिताब हासिल किया। Shami ने इस पूरे सीजन के दौरान खेले 17 मैचों में कुल 28 विकेट हासिल किए। जिसमें 11 रन देकर 4 विकेट हासिल करना उनके इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े हैं।
2024: Harshal Patel (PBKS)- 24 विकेट
पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने के बावजूद, उनके स्टार पेसर हर्षल पटेल ने आईपीएल 2024 में पर्पल कैप पर कब्जा किया। हर्षल ने लीग स्टेज के दौरान खेले गए अपने 14 मैचों में 19.87 की औसत से 24 विकेट लिए और आईपीएल में दूसरी बार इस कैप को जीता।
2025: Prasidh Krishna (GT)- 25 विकेट

ऑरेंज कैप की तरह ही, पर्पल कैप भी IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने ही जीती। GT के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 2025 संस्करण में 15 मैचों में 25 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी।
2026: Kagiso Rabada (GT)- 29 विकेट

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में पर्पल कैप अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 से अधिक के औसत से 29 विकेट चटकाए। यह दूसरी बार था जब उन्होंने पर्पल कैप जीता, इससे पहले उन्होंने 2020 सीजन में भी यह अवॉर्ड जीता था।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.
