Khel Now logo
HomeSportsT20 WC 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट

Published at :May 26, 2024 at 10:23 PM
Modified at :May 26, 2024 at 10:23 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम बतौर कप्तान संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने का रिकॉर्ड है।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसका मतलब यह है कि इस सीजन हमें एक नए कप्तान के नेतृत्व में एक आईपीएल चैंपियन देखने को मिलेगा। हालांकि, आईपीएल इतिहास में ये दोनों टीमें पहले भी खिताब जीत चुकी हैं।

बता दें कि, आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा सीजन में खिताब जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। इन दोनों टीमों में आईपीएल में 5-5 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड रखा है। सबसे बड़ी बात है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के एक-एक कप्तान ने ही 5-5 ट्रॉफियां जीत रखी हैं। यहां हम आपको आईपीएल के हर सीजन में खिताब जीतने वाले कप्तानों की सूची बताने जा रहे हैं।

1. आईपीएल 2008 – शेन वॉर्न

Shane Warne
Shane Warne. (Image source: IPL)

आईपीएल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स में आईपीएल में पहला और अपना एकमात्र खिताब जीता था। उस सीजन उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। दिवंगत दिग्गज स्पिनर वॉर्न ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ एक ही ट्रॉफी जीता था।

2. आईपीएल 2009 – एडम गिलक्रिस्ट

Deccan Chargers 2009
Deccan Chargers (Image-Twitter)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी की थी और उनके लिए खिताब भी जीता था। हालांकि, डेक्कन चार्जर्स का आईपीएल में रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन वह 2009 में एक खिताब जीतने में सक्षम रहे। उन्होंने उस सीजन फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था और चैंपियन बने थे।

3. आईपीएल 2010 – एमएस धोनी

आईपीएल में मैच जीतने के मामले में सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला खिताब 2010 में जीता था। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल 2010 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। यह पहली बार था जब किसी आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था।

4. आईपीएल 2011 – एमएस धोनी

आईपीएल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीता था। इस सीजन पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फाइनल मैच में आमना-सामना हुआ था, जिसके धोनी की कप्तानी वाली टीम ने जीत हासिल की थी और दूसरी बार ट्रॉफी जीती थी।

5. आईपीएल 2012 – गौतम गंभीर

गौतम गंभीर आईपीएल 2011 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा ख़रीदे गए थे और उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी। गंभीर ने 2011 से लेकर 2017 तक केकेआर की कप्तानी की और उन्हें 2 बार चैंपियन भी बनाया। उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2012 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता था।

6. आईपीएल 2013 – रोहित शर्मा

Rohit Sharma, IPL trophy, IPL 2013
Rohit Sharma. Image-Twitter

आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में काफी खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन बीच सीजन उन्हें कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टीम को कप्तानी सौंपी गई थी। यह ट्रांसफॉर्मेशन मुंबई इंडियंस के काम आई और उन्होंने उसी सीजन अपना पहला खिताब भी जीता। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2013 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी।

7. आईपीएल 2014 – गौतम गंभीर

Gautam Gambhir, KKR, IPL 2024, Indian Premier League, Indian Premier League 2024, Kolkata Knight Riders,
Gautam Gambhir. (Image source: Twitter)

आईपीएल 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को हराया था। बता दें कि, पंजाब उस सीजन पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी और उसके बाद से कभी प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी है।

8. आईपीएल 2015 – रोहित शर्मा

आईपीएल 2015 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। उन्होंने आईपीएल 2015 के फाइनल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से हराकर सबसे अधिक बार आईपीएल चैंपियन बनने के मामले में सीएसके की ही बराबरी की थी।

9. आईपीएल 2016 – डेविड वॉर्नर

David Warner, SRH
David Warner. Image-PTI

आईपीएल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में डेविड वॉर्नर ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। उस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था और पहली बार ट्रॉफी जीता था।

10. आईपीएल 2017 – रोहित शर्मा:

आईपीएल 2017 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। उस सीजन फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को मात्र 1 रन से हराया था और तीसरी बार चैंपियन बनी थी। इस खिताबी जीत के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बनी थी।

11. आईपीएल 2018 – एमएस धोनी

MS Dhoni, 2018 IPL
MS Dhoni. Image-IPL

चेन्नई सुपर किंग्स ने दो सालों के प्रतिबंध के बाद 2018 में एक बार फिर से आईपीएल में वापसी की थी और एमएस धोनी को फिर से सीएसके की कप्तानी सौंपी गई थी। उस सीजन धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था।

12. आईपीएल 2019 – रोहित शर्मा

आईपीएल 2019 का सीजन एक बार फिर रोहित शर्मा के नाम रहा। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया। रोहित की कप्तानी में मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र 1 रन से हराकर खिताब जीता था। यह आईपीएल में उनका चौथा खिताब था।

13. आईपीएल 2020 – रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Mumbai Indians, IPL 2020
Rohit Sharma. Image-Twitter

आईपीएल 2020 में एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी। लगातार दूसरे सीजन खिताबी जीत हासिल करते ही चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी थी। वह आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बने थे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने उस सीजन आईपीएल इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी।

14. आईपीएल 2021 – एमएस धोनी

आईपीएल 2020 में प्लेऑफ में ना क्वालीफाई करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में एमएस धोनी की कप्तानी में शानदार वापसी की। उन्होंने भारत और फिर यूएई में खेले गए उस सीजन के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब जीता था।

15. आईपीएल 2022 – हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya, IPL 2022
Hardik Pandya. Image-BCCI

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिया और फाइनल तक भी पहुंचे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टाइटंस ने उस सीजन फाइनल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था।

16. आईपीएल 2023 – एमएस धोनी

आईपीएल 2023 का सीजन एक बार फिर से एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। उन्होंने उस सीजन के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हराया और चैंपियन बने। उस मुकाबले में चेन्नई को जीत हासिल करने के लिए आखिरी दो गेंदों पर 10 रनों की आवश्यकता थी और रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर सीएसके को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। इसी के साथ एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता था।

17. आईपीएल 2024 – श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer. (Image Source: BCCI)

आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता। केकेआर ने इस सीजन पहले स्थान पर रहकर लीग स्टेज समाप्त किया। इसके बाद वह क्वालीफायर 1 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हारकर सीधे फाइनल में पहुंचे। यहाँ उन्होंने SRH को एक बार फिर से हराकर खिताब जीता। अब श्रेयस अय्यर आईपीएल में ट्रॉफी जीतने वाले आठवें कप्तान बन गए हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement