Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SmackDown के अपडेटेड रोस्टर की पूरी लिस्ट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 12, 2024 at 2:38 PM
Modified at :September 12, 2024 at 2:38 PM
WWE SmackDown के अपडेटेड रोस्टर की पूरी लिस्ट

SmackDown बहुत जल्द यूएसए नेटवर्क पर जाने वाला है।

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) एक प्रोफेशनल रेसलिंग टेलीविजन शो है, जो दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी WWE द्वारा आयोजित की जाती है। स्मैकडाउन की लोकप्रियता विश्व भर में है और हर हफ्ते फैंस बेसब्री से इस शो का इंतजार करते हैं। बता दें WWE ने आधिकारिक तौर पर 1999 में WWE रॉ के काउंटर शो के रूप में स्मैकडाउन की स्थापना की थी। इस शो पहले यूपीएन पर गुरुवार को प्रसारित किया जाता था।

हालांकि, बाद में स्मैकडाउन को ड्राफ्ट के जरिए बिल्कुल अलग शो बना दिया गया, जिसका रोस्टर और चैंपियनशिप सब अलग था। 2005 में यह शो फ्राइडे नाइट्स में चला गया और फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के नाम से पहचाना जाने लगा। 2016 में, पहले WWE स्मैकडाउन को एक लाइव शो बनाया गया, जिसे गुरुवार की रात को प्रसारित किया जाने लगा। लेकिन फॉक्स पर जाने के बाद, शो को फिर से फ्राइडे नाइट्स में ले जाया गया।

फॉक्स पर स्मैकडाउन का प्रसारण होने के बाद, देखते ही देखते इसे भारी सफलता मिलने लगी और इसने रॉ को भी हर मामले में पीछे छोड़ दिया। हालांकि, अब स्मैकडाउन और फॉक्स के बीच हुआ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। जिसके चलते स्मैकडाउन एक बार फिर यूएसए नेटवर्क पर लौट रहा है। 

यूएसए नेटवर्क ने WWE SmackDown के अपडेटेड रोस्टर का किया ऐलान

यूएसए नेटवर्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सितंबर 2024 तक WWE SmackDown के अपडेटेड रोस्टर की घोषणा कर दी है। अब हर शुक्रवार यूएसए नेटवर्क पर इस शो को प्रसारित किया जाएगा। चूंकि, WWE स्मैकडाउन यूएसए नेटवर्क में जाने वाला है, ऐसे में यहां हम आपको सितंबर 2024 तक इस शो के पूरे रोस्टर के बारे में बताएंगे।

  • “अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन” कोडी रोड्स 
  • “WWE विमेंस चैंपियन” नाया जैक्स
  • “यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन” एलए नाइट
  • “WWE टैग टीम चैंपियंस” टामा टोंगा और टोंगा लोआ
  • “WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस” बियांका बेलेयर और जेड कारगिल
  • “मिस मनी इन द बैंक 2024” टिफनी स्ट्रैटन
  • “द ओरिजिनल ट्राइबल चीफ” रोमन रेंस
  • “द प्राइजफाइटर” केविन ओवेंस
  • “द वाइपर” रैंडी ऑर्टन
  • “द ट्राइबल चीफ” सोलो सिकोआ
  • “द एनफोर्सर” जैकब फाटू
  • नाओमी
  • एंड्राडे
  • पाइपर निवेन
  • चेल्सी ग्रीन
  • कार्मेलो हेस
  • लोगन पॉल
  • “द फेनोमेनल वन” एजे स्टाइल्स
  • “रोल मॉडल” बेली
  • कैंडिस लेरे
  • इंडी हार्टवेल
  • शिंस्के नाकामुरा
  • अपोलो क्रूज
  • बैरन कॉर्बिन
  • जियोवन्नी विंची
  • टेगन नॉक्स
  • अशांते “वे” एडोनिस
  • सेड्रिक अलेक्जेंडर
  • ब्लेयर डेवनपोर्ट
  • प्रिटी डेडली (एल्टन प्रिंस और किट विल्सन)
  • ए-टाउन डाउन अंडर (ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वालर)
  • DIY (टॉमासो सिआम्पा और जॉनी गार्गानो)
  • लेगाडो डेल फैंटास्मा (सैंटोस एस्कोबार, एंजेल, बर्टो और इलेक्ट्रा लोपेज)
  • स्ट्रीट प्रॉफिट्स (एंजेलो डॉकिन्स और मोंटेज फोर्ड)
  • OC (कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज और मिचिन)

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.