Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LKN vs DC Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 26, IPL 2024

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 12, 2024 at 8:00 AM
Modified at :April 12, 2024 at 8:00 AM
LKN vs DC Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 26, IPL 2024

LKN vs DC के मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LKN vs DC) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहाँ एक ओर लखनऊ सुपर जायंट्स 4 में 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 1 मुकाबला जीतकर अंक तालिका में 10वें पर है। Dream11 टीम बनाने के शौकीन खिलाड़ियों के लिए यह मैच बेहद ही अहम होने वाला है और इसके लिए वह अपनी रणनीतियां बना रहे होंगे, ताकि वह अच्छी टीम बना सकें और बड़ी रकम जीत सकें।

LKN vs DC: मैच डिटेल्स

मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2024 का 26वां मैच

मैच की तारीख: 12 अप्रैल 2024

समय: भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे से

स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ

LKN vs DC पिच रिपोर्ट

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है, जबकि बल्लेबाजों को यहाँ पर संघर्ष करते देखा गया है। इस मैदान पर अब तक 9 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 155 है। इस मैदान पर चेज करना काफी मुश्किल होता है।

LKN vs DC फैंटेसी टिप्स

मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान केएल राहुल, निकोलस पूरन और क्विंटन डी कॉक किसी भी Dream 11 टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे। इसके अलावा, आप अपनी टीम में मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा, आप डेविड वॉर्नर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को आप इन खिलाड़ियों को अपनी Dream 11 टीम में रख सकते हैं।

LKN vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मयंक यादव, एम. सिद्धार्थ।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाई रिचर्डसन, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र।

LKN vs DC मैच की Dream11 (Team 1):

विकेटकीपर – Quinton de Kock, Lokesh Rahul, Nicholas Pooran, Rishab Pant

बल्लेबाज – David Warner, Tristian Stubbs, Prithvi Shaw

ऑलराउंडर – Marcus Stoinis, Axar Patel

गेंदबाज – Yash Thakur, Anrich Nortje

कप्तान की पहली पसंद: Quinton De Kock || कप्तान की दूसरी पसंद: Marcus Stoinis

उप-कप्तान पहली पसंद: David Warner || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Axar Patel

LKN vs DC मैच की Dream11 (Team 2):

विकेटकीपर – Quinton de Kock, Lokesh Rahul, Nicholas Pooran, Rishab Pant

बल्लेबाज – David Warner, Tristian Stubbs

ऑलराउंडर – Marcus Stoinis, Axar Patel, Krunal Pandya

गेंदबाज – Yash Thakur, Anrich Nortje

कप्तान की पहली पसंद: David Warner || कप्तान की दूसरी पसंद: Nicholas Pooran

उप-कप्तान पहली पसंद: KL Rahul || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Rishabh Pant

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.