Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में सभी 10 टीमों द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टोटल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 14, 2026 at 10:10 PM
Modified at :May 14, 2026 at 10:10 PM
IPL में सभी 10 टीमों द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टोटल

आईपीएल इतिहास में सभी टीमें कम से कम एक बार 100 से कम के टोटल पर ऑलआउट हो चुकी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है। यहां हर सीजन चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है और कई बार टीमें 200 से भी ज्यादा रन बना देती हैं। हालांकि, क्रिकेट का यही फॉर्मेट इतना अनिश्चित भी है कि कभी-कभी मजबूत से मजबूत बैटिंग ऑर्डर भी पूरी तरह बिखर जाता है।

आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां स्टार खिलाड़ियों से भरी टीमें बेहद छोटे टोटल पर ऑलआउट हो गईं। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा समय की सभी 10 आईपीएल टीमों ने कम से कम एक बार 100 से छोटा टोटल जरूर बनाया है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में सभी 10 टीमों के सबसे छोटे टोटल कौन से हैं।

ये हैं आईपीएल इतिहास में सभी 10 टीमों के सबसे छोटे टोटल

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 49 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2017

RCB's Raipur Matches Ticket Details: When & how to buy for IPL 2026
Royal Challengers Bengaluru (Credits: BCCI/IPL)

आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टोटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज है। वह आईपीएल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में सिर्फ 49 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

उस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। हालांकि, 132 रनों का लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था और उम्मीद थी कि विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स जैसे बल्लेबाज आसानी से मैच निकाल देंगे, लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया।

उस मैच में RCB का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका था। कोलकाता के लिए नाथन कुल्टर नाइल, क्रिस वोक्स और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने तीन-तीन विकेट लेकर RCB की बल्लेबाजी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था।

2. राजस्थान रॉयल्स – 58 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2009

Revealed: Who are the new owners of Rajasthan Royals after Somani deal fell through?
Rajasthan Royals (Credits: BCCI/IPL)

राजस्थान रॉयल्स का सबसे छोटा टोटल आईपीएल 2009 में आया था। उस मुकाबले में RCB के खिलाफ टीम सिर्फ 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने राहुल द्रविड़ की शानदार फिफ्टी की मदद से 133 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और लगातार विकेट गिरते चले गए।

अनिल कुंबले ने उस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे। उनकी सटीक लाइन-लेंथ के सामने राजस्थान के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए।

3. दिल्ली कैपिटल्स – 66 रन बनाम पंजाब किंग्स, 2017

Are Delhi Capitals eliminated from IPL 2026 after loss to CSK?
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स, जिसे उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स कहा जाता था, आईपीएल 2017 में पंजाब के खिलाफ सिर्फ 66 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मोहाली में खेले गए उस मैच में दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। उनका कोई बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और लगातार विकेट गिरते रहे।

पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाया और दिल्ली को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। बाद में पंजाब ने यह लक्ष्य बिना विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स – 67 रन बनाम मुंबई इंडियंस, 2008

3 changes KKR could make against PBKS to get back to winning ways in IPL 2026
KKR (Image Source: BCCI/IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स का सबसे छोटा टोटल आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में ही आया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में KKR सिर्फ 67 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में कोलकाता का कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया था।

मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक गेंदबाजी की रणनीति अपनाई और KKR को कभी संभलने का मौका नहीं दिया। बाद में सनथ जयसूर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को आसान जीत दिलाई।

5. पंजाब किंग्स – 73 रन बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट, 2017

IPL 2026: What is going wrong with Punjab Kings in last 3 matches?
Punjab Kings (Credits: BCCI/IPL)

पंजाब किंग्स, जिसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब कहा जाता था, आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ सिर्फ 73 रनों पर सिमट गई थी। ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम उस मैच में दबाव नहीं झेल सकी। पुणे के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया।

अंत मे पुणे ने 74 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए बेहद आसानी से वह मुकाबला जीत लिया था। यह पंजाब के इतिहास की सबसे खराब बल्लेबाजी पारियों में से एक मानी जाती है, जो अक्सर बड़े स्कोर और बड़े रन चेज के लिए जानी जाती रही है।

6. चेन्नई सुपर किंग्स – 79 रन बनाम मुंबई इंडियंस, 2013

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings (Credits: BCCI/IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम भी आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 79 रनों पर ही ऑलआउट हो चुकी है। उस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। लक्ष्य मुश्किल नहीं लग रहा था, लेकिन चेन्नई की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में नजर आई।

मिशेल जॉनसन और प्रज्ञान ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। कई बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हुए और टीम 79 रन पर सिमट गई।

7. लखनऊ सुपर जायंट्स – 82 रन बनाम गुजरात टाइटंस, 2022

Lucknow Super Giants, LSG, IPL 2026
Lucknow Super Giants. (Image Source: BCCI)

लखनऊ सुपर जायंट्स का सबसे छोटा टोटल आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आया था। उस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई।

इस मुकाबले में लखनऊ के आठ बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। गुजरात की ओर से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए और लखनऊ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

8. सनराइजर्स हैदराबाद – 86 रन बनाम गुजरात टाइटंस, 2026

Sunrisers Hyderabad, SRH, IPL 2026
Sunrisers Hyderabad (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए अपना सबसे छोटा टोटल दर्ज किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद सिर्फ 86 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए थे।

जवाब में हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए और SRH की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

9. मुंबई इंडियंस – 87 रन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2018

Mumbai Indians, IPL 2026
Mumbai Indians (Credits: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस का आईपीएल में सबसे छोटा टोटल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया था। उस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 118 रन बनाए थे। लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही।

सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पांड्या को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। SRH के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाकर मुंबई को सिर्फ 87 रनों पर रोक दिया था।

10. गुजरात टाइटंस – 89 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024

Gujarat Titans bowler Ashok Sharma
Gujarat Titans (Image Source: BCCI/IPL)

गुजरात टाइटंस का सबसे छोटा टोटल आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था। अहमदाबाद में खेले गए उस मुकाबले में GT की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 89 रन ही बना सकी।

उस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरू से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और गुजरात के बल्लेबाजों को बिल्कुल भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बाद में दिल्ली ने आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.