Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LSG vs CSK Dream11 Prediction, मैच 59, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 15, 2026 at 2:10 PM
Modified at :May 15, 2026 at 2:10 PM
LSG vs CSK Dream11 Prediction, मैच 59, आईपीएल 2026

LSG vs CSK के IPL 2026 के 59वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच (LSG vs CSK) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई की नजर लगातार जीत के साथ टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत करने पर होगी।

सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन जेमी ओवरटन की चोट अब टीम के लिए एक बड़ा झटका है। अब वह इस मुकाबले में जीत हासिल करके प्लेऑफ की रेस में अपने कदम मजबूत करना चाहेगी, वहीं लखनऊ अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।

LSG vs CSK: मैच डिटेल्स

  • मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 59, आईपीएल 2026
  • तारीख: 15 मई 2026 (शुक्रवार)
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

LSG vs CSK: हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

LSG vs CSK: पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है। यहां काली और लाल मिट्टी का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 से 175 रन के बीच रहता है। दूसरी पारी में ओस का असर भी देखने को मिल सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

LSG vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। (इम्पैक्ट प्लेयर – आवेश खान)

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। (इम्पैक्ट प्लेयर – प्रशांत वीर)

LSG vs CSK Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस

ऑलराउंडर: ऐडन मार्कराम

गेंदबाज: अंशुल कंबोज, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, नूर अहमद

कप्तान की पहली पसंद: मिचेल मार्श || कप्तान की दूसरी पसंद: मोहम्मद शमी

उप कप्तान की पहली पसंद: ऋतुराज गायकवाड़ || उप कप्तान की दूसरी पसंद: नूर अहमद

LSG vs CSK Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोश इंग्लिस, उर्विल पटेल

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस

ऑलराउंडर: शिवम दुबे

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, अकील हुसैन, नूर अहमद

कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || कप्तान की दूसरी पसंद: प्रिंस यादव

उप कप्तान की पहली पसंद: जोश इंग्लिस || उप कप्तान की दूसरी पसंद: डेवाल्ड ब्रेविस

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.