PKL 11: ऐसे खेलेंगे तो जरुर बनेंगे चैंपियन, पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने दिया बड़ा बयान

पुनेरी पलटन ने 35-25 के बड़े अंतर से हरियाणा स्टीलर्स को हराया।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पुनेरी पलटन ने अपने खिताब को बचाने का अभियान शानदार तरीके से शुरू किया है। पिछले सीजन के फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराने वाली पुनेरी ने इस सीजन के अपने पहले मैच में उसी टीम को 35-25 के अंतर से हराया है। इस मैच में पुनेरी का डिफेंस कातिलाना खेला।
मोहम्मदरेजा शादलू के बिना भी पुनेरी की डिफेंस ने हरियाणा को एकदम बांधकर रख दिया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के लिए खेलते हुए साद्लू अधिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। मैच के बाद दोनों टीमों की ओर से प्रतिक्रिया आई जिसमें पुनेरी पलटन के कप्तान और कोच ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की तो वहीं हरियाणा के कोच ने अपनी टीम का बचाव किया है।
व्यक्तिगत उपलब्धियां मायने नहीं रखती – असलम
हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मिली 10 अंकों के अंतर से जीत में पुनेरी के लिए सर्वाधिक सात अंक डिफेंडर गौरव खत्री ने लिए। किसी खिलाड़ी का सुपर-10 नहीं आया, लेकिन इसके बावजूद टीम अच्छे अंतर से मैच जीती। इस पर टीम के कप्तान असलम इनामदार का कहना है कि उनकी टीम व्यक्तिगत उपलब्धियों के पीछे जाने की बजाय टीमगेम खेलने में भरोसा रखती है।
उन्होंने कहा, “सुपर-10 या हाई-5 हमारे लिए मायने नहीं रखता है क्योंकि जब हम एक टीमगेम खेल रहे हैं तो सभी खिलाड़ियों का हिस्सा बनता है। टीम में सात खिलाड़ी हैं और जब सातों मिलकर खेलेंगे तो मुझे नहीं लगता कि चैंपियन बनने में अधिक दूरी रहेगी। आज मेरी टीम ने ऐसा करके दिखाया और आने वाले सभी मैचों में इसे दोहराने की कोशिश करेंगे।”
पूरा वीडियो यहां देखें:
अधिक गलतियां करने के कारण हारे – मनप्रीत सिंह
हरियाणा के कोच मनप्रीत सिंह अपनी टीम की हार से अधिक चिंतित नहीं हैं और उन्हें लगता है कि शुरुआती मैचों में टीम से गलतियां होंगी।
उन्होंने कहा, “लीग का पहला मैच था और शुरुआत अच्छी नहीं हुई। मैच जब शुरू हुआ तब टीम अच्छा कर रही थी, लेकिन फिर कभी कवर पर कभी डिफेंस में कभी रेडिंग में अधिक गलतियां कर दीं। हालांकि, पहले मैच के हिसाब से इसे माफ किया जा सकता है क्योंकि टीम के रूप में आपको सेट होने के लिए समय चाहिए होता है। आप पहले मैच से ही जीतें और गलती नहीं करें ऐसा बहुत कम ही होता है।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.
- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले पांच खिलाड़ी
- IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव