Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

भारत की संभावित मेंस कबड्डी टीम का ऐलान, परदीप नरवाल समेत कई दिग्गज को जगह नहीं

Published at :April 19, 2024 at 10:59 PM
Modified at :April 20, 2024 at 6:18 AM
Post Featured Image

Rahul Gupta


कुल मिलाकर 36 प्लेयर्स का चयन कोचिंग कैंप के लिए किया गया है।

सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का समापन हो गया है। इसके साथ ही उन संभावित खिलाड़ियों का ऐलान भी कर दिया गया है जो भारत की मेंस कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप का हिस्सा होंगे। इसमें कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है। पवन सेहरावत, अर्जुन देशवाल, मोहित गोयत, नितेश और असलम ईनामदार जैसे खिलाड़ी सेलेक्ट किए गए हैं। परदीप नरवाल को इसमें जगह नहीं मिली है, क्योंकि वो सीनियर नेशनल्स का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में उनका चयन नहीं किया जा सकता था, क्योंकि सीनियर नेशनल्स के परफॉर्मेंस के आधार पर ही इस संभावित टीम का चयन किया गया है।

दरअसल मार्च में 70वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इस दौरान कई सारे खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था। पवन सेहरावत, असलम ईनामदार, मोहित नांदल, नितेश कुमार और जयदीप दहिया जैसे प्लेयर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया था। सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप से खिलाड़ियों का चयन करने की जिम्मेदारी तीन दिग्गज कोचों रणधीर सेहरावत, अशोक शिंदे और मनप्रीत सिंह के ऊपर थी। इन्हीं तीनों ने प्लेयर्स के परफॉर्मेंस के आधार पर संभावित मेंस टीम का चयन किया है।

आइए जानते हैं कि भारत की संभावित मेंस कबड्डी टीम में किन-किन खिलाड़ियों को कैंप के लिए सेलेक्ट किया गया है।

भारत की संभावित मेंस कबड्डी टीम

रेडर्स

अर्जुन देशवाल (सर्विसेज), आशु मलिक (हरियाणा), आकाश शिंदे (महाराष्ट्र), आदित्य शिंदे (महाराष्ट्र), गुमान सिंह (रेलवे), पवन सेहरावत (चंडीगढ़), विनय (यूपी), पंकज मोहिते (रेलवे), राकेश (चंडीगढ़), जय भगवान (राजस्थान), भवानी राजपूत (एमपी), राहुल चौधरी (यूपी), गगन गौड़ा (कर्नाटक), केशव कुमार (हिमाचल प्रदेश), संदीप कुमार (बिहार) और शुभम (दिल्ली)।

डिफेंडर्स

सुमित (इंडियन रेलवे), अंकित (उत्तराखंड), जितेंद्र यादव (राजस्थान), सुरेंदर (गोवा), जयदीप (हरियाणा), संकेत सवारित (महाराष्ट्र), मोहिंदर (सर्विसेज), अरकाम शेख (महाराष्ट्र), गौरव खत्री (चंडीगढ़), कृष्णन धुल (हरियाणा), राहुल सेतपाल (उत्तराखंड), नितेश (इंडियन रेलवे), अबिनेश नादराजन (इंडियन रेलवे), मोहित (हरियाणा), सुरजीत (सर्विसेज) और मयूर कदम (महाराष्ट्र)।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.