Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

MI vs DC Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 20, IPL 2024

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 7, 2024 at 8:00 AM
Modified at :April 7, 2024 at 8:00 AM
MI vs DC Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 20, IPL 2024

MI vs DC के मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 20वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर मुंबई इंडियंस अपने सभी तीन मुकाबले हारकर अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 4 में से 1 मुकाबला जीतकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। दोनों ही टीम में इस मुकाबले में जीत हासिल करके और भी ऊपर जाना चाहेंगी। हालांकि, Dream 11 पर टीम बनाने वाले वाले खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

MI vs DC: मैच डिटेल्स

मैच: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2024 का 20वां मैच

मैच की तारीख: 07 अप्रैल 2024

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से

स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs DC पिच रिपोर्ट

मुंबई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। यदि शुरुआत में तेज गेंदबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की तो यह निश्चित ही उनकी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है, क्योंकि यहां पर कोई भी बड़ा टारगेट चेज करना आसान है।

MI vs DC फैंटेसी टिप्स

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है। लेकिन कुछ खिलाड़ी लगभग सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। मुंबई इंडियंस को कप्तान पांड्या सहित सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, टिम डेविड और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एवं अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों से अधिक उम्मीदें रहेंगी। इन सभी खिलाड़ियों को आप अपनी Dream 11 टीम में भी रख सकते हैं।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन भले ही खराब प्रदर्शन किया है, लेकिन उनके कप्तान ऋषभ पंत काफी अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल और खलील अहमद भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों को आप अपनी Dream 11 टीम में रख सकते हैं।

MI vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, आकाश माधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल , सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

MI vs DC मैच की Dream11 (Team 1):

विकेटकीपर: Rishabh Pant, Ishan Kishan

बल्लेबाज: David Warner, Suryakumar Yadav, Prithvi Shaw

ऑलराउंडर: Hardik Pandya, Mitchel Marsh, Axar Patel

गेंदबाज: Gerald Coetzee, Jasprit Bumrah, Khaleel Ahmed

कप्तान की पहली पसंद: Ishan Kishan || कप्तान की दूसरी पसंद: Rohit Sharma

उप-कप्तान पहली पसंद: Hardik Pandya || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Rishabh Pant

MI vs DC मैच की Dream11 (Team 2):

विकेटकीपर: Rishab Pant, Ishan Kishan

बल्लेबाज: Rohit Sharma, David Warner, Prithvi Shaw, Tilak Verma

ऑलराउंडर: Mitchell Marsh, Hardik Pandya

गेंदबाज: Jasprit Bumrah, Anrich Nortje, Akash Madhwal

कप्तान की पहली पसंद: Rohit Sharma || कप्तान की दूसरी पसंद: Mitchell Marsh

उप-कप्तान पहली पसंद: David Warner || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Hardik Pandya

MI vs DC: Dream 11 Prediction – कौन जीतेगा?

भले ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन खराब शुरुआत की है, लेकिन वह अपने घरेलू मैदान मुंबई में किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कड़ी टक्कर मिलेगी लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement