IPL 2024: MI vs LKN के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान

आईपीएल 2024 का 67वां मैच MI vs LKN के बीच मुंबई में खेला जाएगा।
आईपीएल (IPL 2024) के लीग स्टेज में अब कुछ ही मुकाबले बचे हैं। इस सीजन का 67वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच (MI vs LKN) 17 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बहुत ही बड़ी जीत की तलाश होगी, नहीं तो उनका प्लेऑफ से बाहर होना तय हो जाएगा, क्योंकि उनका नेट रन रेट गुजरात टाइटंस के बाद सबसे खराब है।
MI vs LKN मुकाबला कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बेहद ही जरूरी है, क्योंकि इस मुकाबले के ठीक बाद उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में हिस्सा लेना है। वानखेड़े का मैदान हमेशा से ही हाई-स्कोरिंग थ्रिलर के लिए जाना जाता है, इसीलिए फैंस को एक अच्छे मैच की उम्मीद होगी। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के पास कुछ बड़े खिलाड़ी हैं, जिनके बीच का मैचअप देखने लायक रहेगा।
1. रोहित शर्मा बनाम मोहसिन खान
वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक लगाने के बाद से रोहित शर्मा अगली सात पारियों में केवल 88 रन ही बना पाए हैं। इससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है, क्योंकि उन्होंने उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं दी है। यह निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस और भारतीय फैंस के लिए चिंता का विषय है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन खराब है, ऐसी स्थिति में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान उनके खिलाफ प्रभावी साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन निश्चित रूप से अच्छी गति से गेंद को अंदर ला सकते हैं। मोहसिन आईपीएल में रोहित शर्मा को 8 गेंदों में एक बार आउट कर चुके हैं।
2. सूर्यकुमार यादव बनाम रवि बिश्नोई
सूर्यकुमार यादव ने पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मैच शानदार शतक लगाया था। इसीलिए वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बड़े विकेट होंगे। हालांकि, रवि बिश्नोई उनके खिलाफ एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। लेग स्पिनर ने उन्हें आईपीएल में 32 गेंदों में तीन बार आउट किया है, जबकि सूर्यकुमार ने केवल चार चौकों की मदद से उनके खिलाफ 39 रन बनाए हैं।
3. हार्दिक पांड्या बनाम क्रुणाल पांड्या
इस मैच की दोनों पारियों में पांड्या ब्रदर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, जो एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला होगा। क्रुणाल ने आईपीएल में हार्दिक को परेशान किया है। हार्दिक ने अपने बड़े भाई के खिलाफ आईपीएल में 23 गेंदों में केवल 14 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं। इसके अलावा क्रुणाल ने हार्दिक के खिलाफ 5 गेंदें खेली हैं और सिर्फ 6 रन बनाए हैं।
4. केएल राहुल बनाम जसप्रीत बुमराह
केएल राहुल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद करते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने इस टीम के खिलाफ आईपीएल में तीन आईपीएल शतक लगाए हैं, जो किसी बल्लेबाज द्वारा किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक हैं।
उन्होंने इस सीजन में भी रन अच्छे खासे बनाए हैं और इस मुकाबले में अच्छी पारी के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगे। लेकिन इस मैच में उनका सीधा मुकाबला जसप्रीत बुमराह से होगा। ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ काफी खेल चुके हैं और एक दूसरे के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। राहुल ने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ 117 गेंदों पर 146 रन बनाए हैं और दो बार आउट भी हुए हैं।
5. मार्कस स्टोइनिस बनाम पीयूष चावला
मार्कस स्टोइनिस इस सीज़न कप्तान केएल राहुल के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरे सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में 45 गेंदों में 62 रनों की जिताऊ पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच बने थे। इसीलिए, मुंबई इंडियंस को उन्हें जल्दी आउट करना जरूरी है, क्योंकि वह जिस फॉर्म में है, बड़े ही आसानी से विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। हालांकि, पीयूष चावला ने आईपीएल में उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है। चावला ने इस सीज़न में कुछ बड़े विकेट लिए हैं और इस मुकाबले में स्टोइनिस भी उतने ही महत्वपूर्ण होंगे।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.