Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SmackDown में Roman Reigns के 10 सबसे यादगार पल

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 26, 2024 at 2:59 PM
Modified at :September 26, 2024 at 2:59 PM
WWE SmackDown में Roman Reigns के 10 सबसे यादगार पल

Roman Reigns के स्मैकडाउन में आने के बाद से इस ब्रांड की व्यूअरशिप में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का नाम सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में सुमार है। उन्होंने शुरुआत से ही अपनी काबिलियत का अनोखा प्रदर्शन किया है, जिस वजह से फैंस द्वारा ट्राइबल चीफ को काफी पसंद किया जाता है। रोमन रेंस इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड का हिस्सा हैं, बता दें वह साल 2019 में हुए सुपरस्टार्स शेकअप के दौरान इस ब्रांड का हिस्सा बने थे। रोमन जब ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने थे, तब उन्हें एक बेबीफेस स्टार के रूप में जाना जाता था।

लेकिन साल 2020 के बाद रोमन के कैरेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला, क्योंकि उन्होंने हील के रूप में बड़े कीर्तिमान स्थापित किए। बता दें रोमन के चलते ही मंडे नाइट रॉ की तुलना में स्मैकडाउन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा। इसकी बड़ी वजह ये है कि रोमन ने स्मैकडाउन का रंग रूप ही बदल दिया और अपनी दिलचस्प स्टोरीलाइंस से फैंस का दिल जीता। इसके अलावा बतौर हील उन्होंने फैंस को कई यादगार लम्हें दिए। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको स्मैकडाउन में रोमन रेंस के 10 सबसे यादगार पलों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. स्मैकडाउन के 1000 एपिसोड में अपीयरेंस

WWE में रोमन रेंस का करियर शानदार रहा है और उन्होंने ब्लू ब्रांड में सबसे ज्यादा अपीयरेंस देने का रिकॉर्ड भी बनाया है। आपको बता दें कि स्मैकडाउन का पहला एपिसोड 1999 में प्रसारित किया गया था। साथ ही अभी तक कुल मिलाकर 1200 ब्लू ब्रांड के एपिसोड हो चुके होंगे और ऐसे में रोमन रेंस ने कुछ समय पहले ही 1000वें एपिसोड में अपीयरेंस दी थी, जोकि उनके करियर का शानदार मोमेंट था।

9. रेसलमेनिया बैकलैश 2021 में चैंपियनशिप को रिटेन करना

WrestleMania XL साल का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। वैसे रेसलमेनिया बैकलैश 2021 में ब्लू ब्रांड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स रोमन रेंस और ऐज के बीच में चैंपियनशिप मैच हुआ था, जिसमें रोमन ने सफलतापूर्वक चैंपियनशिप को रिटेन किया था, जोकि सबसे शानदार मोमेंट था।

8. ब्रॉक लैसनर के साथ खतरनाक फ्यूड

WWE में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का बड़ा नाम रहा है। इन दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बता दें कि इन दोनों के बीच कई स्मैकडाउन के एपिसोड्स में फियूड देखने को मिली थी। यह फ्यूड काफी खतरानक साबित हुई थी। दोनों ही रेसलर्स ने एक-दूसरे की बुरी हालत की थी, जिस वजह से यह एक खतरानक मोमेंट माना जाता है।

7. द ब्लडलाइन का निर्माण करना

WWE में रोमन रेंस ने अगस्त 2020 को यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था और तब से रेंस ने मेन रोस्टर में सभी विरोधियों की हालत खराब की थी। हालांकि, द ब्लडलाइन का निर्माण 2020 में हुआ था। इस फैक्शन में सबसे पहले जिमी उसो और जे उसो को जोड़ा गया था, जोकि सबसे शानदार मोमेंट माना जाता है।

6. पॉल हेमन के साथ एलायंस

साल 2020 के स्मैकडाउन एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को अपने मैनेजर के रूप में पेश किया था और उनके साथ मिलकर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया था। बता दें कि ट्राइबल चीफ के साथ पॉल हेमन का जुड़ना उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना, जोकि सबसे शानदार मोमेंट माना जाता है।

5. जे उसो के साथ हैल इन ए सैल मैच

WWE के द्वारा हैल इन ए सैल 2020 में रोमन रेंस बनाम जे उसो के बीच मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस ने अपने कजिन भाई को पराजित करते हुए जीत दर्ज की थी। रेसलिंग करियर में यह मोमेंट सबसे ज्यादा याद किया जाता है, क्योंकि इसके बाद से द ब्लडलाइन फैक्शन काफी मजबूत हो गया था।

4. डेनियल ब्रायन को बाहर का रास्ता दिखाना

रेसलिंग में डेनियल ब्रायन का बड़ा नाम है। उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को इन-रिंग एक्शन में धराशाई किया था। बता दें कि स्मैकडाउन 2021 में डेनियल ब्रायन बनाम रोमन रेंस का मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच की शर्त थी कि जो रेसलर मैच में पराजित होता है, उसे ब्लू ब्रांड से बाहर कर दिया जाएगा और रेंस ने डेनियल को शिकस्त देते हुए स्मैकडाउन से बाहर किया था।

3. जॉन सीना के साथ प्रोमो सैगमेंट

साल 2021 में WWE SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना और रोमन रेंस का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला था। इस प्रोमो के दौरान रोमन रेंस ने जॉन सीना के खिलाफ बेहतरीन शब्दों का इस्तेमाल किया था और उन्होंने साबित किया था कि वो बड़े रेसलर ही नहीं बल्कि अच्छे स्पीकर भी है।

2. हेड ऑफ द टेबल प्रोमो

WWE में रोमन रेंस ने पिछले पांच सालों में कई महान उपलब्धियां और कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने स्मैकडाउन के एपिसोड में खुद को हेड ऑफ द टेबल घोसित किया था, जोकि मौजूदा गिमिक का सबसे बड़ा किरदार माना जाता है। इस वजह से यह सबसे शानदार मोमेंट था।

1. ऐतिहासिक यूनिवर्सल टाइटल रन

WWE में रोमन रेंस का सबसे लंबा टाइटल रन 1316 दिनों का रहा है। उन्होंने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन रहकर कई चुनौतियों का सामना किया। रेसलमेनिया 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था, जिसके बाद वो काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। इस वजह से यह मोमेंट काफी याद किया जाता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.