Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SummerSlam इतिहास के पांच सबसे यादगार पल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :July 20, 2024 at 5:47 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 20, 2024 at 5:47 PM (GMT+5:30)
WWE SummerSlam इतिहास के पांच सबसे यादगार पल

(Courtesy : WWE)

समरस्लैम गर्मियों के समय होने वाला WWE का सबसे बड़ा इवेंट है।

WWE SummerSlam पे-पर-व्यू इवेंट की शुरुआत साल 1988 में हुई थी और तभी से यह इवेंट हर साल फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। इन दिनों समरस्लैम (SummerSlam) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मौजूदा स्टोरीलाइंस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस बार यह इवेंट रेसलमेनिया (WrestleMania) के लेवल का साबित हो सकता है।

खैर SummerSlam के इतिहास पर नजर डालें तो इसमें द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स और रोमन रेंस समेत कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने यादगार मैच लड़े हैं। मगर इस आर्टिकल में हम SummerSlam के इतिहास के पांच सबसे यादगार पलों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. जीजा और साले के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत – WWE SummerSlam 1992

SummerSlam 1992 के सबसे यादगार मैचों में से एक वह रहा जब मेन इवेंट में ब्रेट हार्ट और डेविड स्मिथ (द ब्रिटिश बुलडॉग) का आमना-सामना हुआ था। आप इस बात से शायद अंजान हों कि ब्रेट हार्ट रिश्ते में बुलडॉग के जीजा लगते हैं। इस भिड़ंत में हार्ट को अपनी WWE इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप को डिफेंड करना था।

आधे से ज्यादा मैच में ब्रेट हार्ट ने बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन अंत में द ब्रिटिश बुलडॉग ने ब्रेट हार्ट के सनसेट फ्लिप मूव को काउंटर करते हुए उन्हें पिन किया था। ये पहला मौका था जब ब्रिटिश बुलडॉग अपने करियर में इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियन बने थे।

4. ब्रॉक लैसनर ने रचा इतिहास – WWE SummerSlam 2002

ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया और कुछ महीनों बाद ही वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके थे। लैसनर को ‘द नेक्स्ट बिग थिंग’ कहा जाने लगा था। उस साल SummerSlam के मेन इवेंट में लैसनर ने तत्कालीन WWE चैंपियन द रॉक को चैलेंज किया। आपको बता दें कि पॉल हेमन के दखल ने भी इस मैच में चार चांद लगा दिए थे।

रॉक ने पॉल हेमन को टेबल के ऊपर रॉक बॉटम लगाकर क्राउड का दिल जीत लिया था। मुकाबले के जबरदस्त एक्शन ने लोगों के अंदर रोमांच भरा हुआ था, लेकिन मैच समाप्त तब हुआ जब लैसनर ने द पीपल्स एल्बो और रॉक बॉटम को काउंटर करते हुए जोरदार एफ-5 लगाया और द रॉक को पिन करते हुए पहली बार WWE चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

3. जॉन सीना को करनी पड़ी ‘सुपलेक्स सिटी’ की सैर – WWE SummerSlam 2014

ब्रॉक लैसनर जब 2012 में WWE में वापस आए तब जॉन सीना उनके सबसे पहले दुश्मन बने थे। मगर उसके 2 साल बाद SummerSlam 2014 में उनकी एक बार फिर टक्कर देखने को मिली। इस मेन इवेंट मुकाबले में जॉन सीना को द बीस्ट के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना था।

यह मैच इसलिए यादगार बना क्योंकि इसमें शुरू से लेकर अंत तक लैसनर ने दबदबा बनाकर रखा था। यह तथ्य भी हैरान कर देने वाला है कि द बीस्ट ने इस मुकाबले में जॉन सीना को 2-4 नहीं बल्कि 16 सुपलेक्स लगाए थे। क्राउड ने सुपलेक्स सिटी के नारे लगाकर भी इस मैच को यादगार बनाया था। अंत में लैसनर जीत दर्ज कर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।

2. बैकी लिंच का जोरदार हील टर्न – WWE SummerSlam 2018

साल 2018 तक बैकी लिंच का करियर किसी आम रेसलर की तरह आगे बढ़ा, लेकिन SummerSlam 2018 उनके करियर को एक नया मोड़ देने वाला था। दरअसल 2018 SummerSlam में कार्मेला को बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। मैच में कड़े संघर्ष के बाद शार्लेट नई चैंपियन बनी थीं।

मुकाबला समाप्त होने के बाद बैकी लिंच ने शार्लेट को गले लगाया, लेकिन तुरंत बाद उनपर बुरी तरह अटैक करना शुरू कर दिया था। ये पहला मौका था जब बैकी ने मेन रोस्टर पर हील टर्न लिया था। यहां से बैकी के एक टॉप सुपरस्टार बनने की नींव रखी गई थी।

1. ‘ट्राइबल चीफ’ रोमन रेंस का चौंकाने वाला रिटर्न – WWE SummerSlam 2020

रोमन रेंस, WrestleMania 36 के बाद ब्रेक पर चले गए थे। चूंकि उस समय कोविड महामारी चरम पर थी, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता था कि रोमन कब तक वापस आएंगे। SummerSlam 2020 में ब्रॉन स्ट्रोमैन को द फीन्ड के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। इस भिड़ंत में हालांकि फीन्ड विजयी रहे, लेकिन मैच के बाद जो हुआ उससे WWE की दशा बदलने वाली थी।

रोमन रेंस को कई साल से हील टर्न दिए जाने की मांग की जा रही थी। आखिरकार SummerSlam में उन्होंने स्ट्रोमैन और फीन्ड पर अटैक करके हील टर्न लिया और इसी अटैक के चलते WWE में ‘ट्राइबल चीफ’ का आगमन हुआ। रोमन इसी किरदार में 1,316 दिनों तक चैंपियन बने रहे थे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.