Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में MS Dhoni की पांच सबसे बड़ी उपलब्धियां

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :April 10, 2025 at 10:02 PM
Modified at :April 10, 2025 at 10:03 PM
IPL में MS Dhoni की पांच सबसे बड़ी उपलब्धियां

MS Dhoni ने चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है।

2008 में आईपीएल (IPL) पहली बार खेला गया था और उस सीजन हुए ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उस समय के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे महेंगे दाम पर खरीदा था। सीएसके ने धोनी को अपना कप्तान बनाया था और तब से लेकर 2023 तक वह लगातार टीम के कप्तान बने रहे। आप जानते ही होंगे दो सीजन (2016 और 2017) के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के ऊपर बैन लगा था, तब धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अभी तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और यह सभी खिताब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही जीते। 2022 में कुछ मैच के लिए सीएसके ने रविंद्र जडेजा को अपना कप्तान बनाया था लेकिन बीच सीजन में फिर से धोनी को टीम की कमान दे दी गई थी। 2023 में खिताब जीतने के बाद 2024 में धोनी ने फिर कप्तानी नहीं संभाली और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको IPL इतिहास में MS Dhoni की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार – 190

आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही है। धोनी ने 264 मैच में 190 शिकार किये हैं, जिसमें 148 कैच और 42 स्टंपिंग शामिल हैं। आईपीएल 2025 में धोनी के पास 200 शिकार तक पहुंचने का अनोखा मौका होगा और अगर वह ऐसा करते हैं तो उनका रिकॉर्ड टूटना काफी मुश्किल होगा।

4. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड – 264

MS Dhoni, Chennai Super Kings, IPL 2024
MS Dhoni – IPL. (Image Source: BCCI)

आईपीएल में अभी तक सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने 250 से ज्यादा मैच खेले हैं और उसमें सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के ही नाम है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 264 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 24 अर्धशतक की मदद से 5243 रन बनाये हैं। आईपीएल में सिर्फ 7 बल्लेबाजों ने ही 5000 से ज्यादा रन बनाये हैं और इसमें एमएस धोनी भी शामिल हैं।

3. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच – 226

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी MS Dhoni के नाम ही है। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 से ज्यादा मैच में कप्तानी की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा धोनी ने 14 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की थी। धोनी ने कुल मिलाकर 226 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है और उनका यह रिकॉर्ड भी टूटना काफी मुश्किल है।

2. कप्तान के तौर पर 100 मैच जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर 100 से ज्यादा मैच जीते हैं। आईपीएल के 226 मैचों में धोनी ने कप्तान के तौर पर 133 मैच जीते हैं और 91 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में 2 मैच रद्द हुए थे। धोनी के बाद आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 87 मैच जीते थे।

1. सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान – 5

MS Dhoni, Ruturaj Gaikwad, CSK, IPL
MS Dhoni. (Image Source: BCCI)

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा टॉप पर टाई हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब जिताया था। सबसे पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में आईपीएल का खिताब जीता था। उसके बाद सीएसके ने 2011, 2018, 2021 और 2023 में धोनी की कप्तानी में आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया था। अब रोहित और धोनी, दोनों ही अपनी टीम के कप्तान नहीं हैं और इसी वजह से यह रिकॉर्ड ऐसे ही बराबरी पर रह जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.