Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, कीरोन पोलार्ड के साथ ये 4 दिग्गज संभालेंगे कमान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 30, 2026 at 8:59 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 30, 2026 at 8:59 PM (GMT+5:30)
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, कीरोन पोलार्ड के साथ ये 4 दिग्गज संभालेंगे कमान

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में चार नई नियुक्तियां की हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने नए सीजन के लिए चार नए कोच की नियुक्ति की है। इस नए सेटअप में तीन भारतीय और एक विदेशी शामिल हैं।

इन सभी की नियुक्तियां नए हेड कोच कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में हुई हैं। इससे पहले मुंबई ने महेला जयवर्धने की जगह पोलार्ड को हेड कोच बनाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने गेंदबाजी और फील्डिंग विभाग में भी बदलाव करते हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन से अलग होने का फैसला किया।

कीरोन पोलार्ड संभालेंगे मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ की कमान

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के लिए कीरोन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर का फ्रेंचाइजी के साथ 16 साल पुराना रिश्ता है। वह खिलाड़ी के तौर पर मुंबई के लिए लंबे समय तक खेले और आईपीएल 2023 सीजन से ठीक पहले संन्यास लेने के बाद से वह बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे।

अब पोलार्ड को पूरी टीम के कोचिंग सेटअप की जिम्मेदारी मिली है। उनके सामने मुंबई को फिर से खिताब की दौड़ में मजबूत बनाने की चुनौती होगी। बता दें कि, टीम ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

रॉबिन उथप्पा होंगे बैटिंग कोच

भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बैटिंग कोच बनाया गया है। वह 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान मुंबई की टीम का हिस्सा थे। अब वह कोच के रूप में फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं।

उथप्पा 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल में 177 मैचों में 4,411 रन बनाए। इसके अलावा, 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 660 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप भी जीती थी।

मिचेल मैक्लेनघन बने गेंदबाजी कोच

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को मुंबई इंडियंस का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह 2015 से 2020 तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे। इस दौरान वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। अब कोच के तौर पर वह मुंबई के गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

टी दिलीप और धवल कुलकर्णी को भी मिली जिम्मेदारी

टी दिलीप मुंबई इंडियंस के नए फील्डिंग कोच होंगे। वह इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। उनका मुख्य काम युवा भारतीय गेंदबाजों को तैयार करना और उनके विकास पर ध्यान देना होगा। वह 2008 से 2013 और फिर 2020-21 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के सभी कोच की लिस्ट

  • हेड कोच: कीरोन पोलार्ड
  • बैटिंग कोच: रॉबिन उथप्पा
  • गेंदबाजी कोच: मिचेल मैक्लेनघन
  • फील्डिंग कोच: टी दिलीप
  • डेवलपमेंट बॉलिंग कोच: धवल कुलकर्णी

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.