Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

नेशनल गेम्स 2022 में कबड्डी टीमों का ग्रुप और पूरा शेड्यूल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 26, 2022 at 8:58 PM
Modified at :September 27, 2022 at 11:11 PM
नेशनल गेम्स 2022 में कबड्डी टीमों का ग्रुप और पूरा शेड्यूल

मेंस और वुमेंस कबड्डी मैचों का आयोजन पांच दिनों तक होगा।

नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन इस बार गुजरात में हो रहा है, जिसमें कुल मिलाकर 44 खेलों का आयोजन होगा। पिछली बार इसका आयोजन साल 2015 में केरल में हुआ था। 36वें नेशनल गेम्स का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा और लगभग आठ हजार खिलाड़ी अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट और भावनगर में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। केवल एक इवेंट साइक्लिंग (ट्रैक) का आयोजन दिल्ली में होगा।

कबड्डी मैचों का भी आयोजन भी हो रहा है और इसमें कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। मेंस और वुमेंस के लिए अलग-अलग टीमों ने क्वालीफाई किया है। हम आपको बताते हैं कि इस बार के नेशनल गेम्स में कबड्डी के प्रतिस्पर्धा में कौन-कौन सी टीमें भाग ले रही हैं और उनके मुकाबले कब से कब तक होंगे।

नेशनल्स गेम्स में हिस्सा लेने वाली कबड्डी टीमें

मेंस टीम की अगर बात करें तो कुल आठ टीमें इस बार नेशनल गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। इसमें महाराष्ट्र, गोवा, हरियाणा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, सर्विसेज और गुजरात की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं वुमेंस टीम की बात करें तो इस फॉर्मेट में भी कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, पंजाब और गुजरात की टीमें कबड्डी नेशनल गेम्स का हिस्सा होंगी। कबड्डी के सभी मुकाबले अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे। सभी मैचों का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा। इसका मतलब ये हुआ कि प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगाज से पहले नेशनल गेम्स में कबड्डी के मुकाबले खत्म हो जाएंगे। पीकेएल का आगाज 7 अक्टूबर से हो रहा है। इसके लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं।

नेशनल गेम्स में मेंस और वुमेंस कबड्डी टीमों का ग्रुप

मेंस ग्रुप

ग्रुप ए - महाराष्ट्र, चंडीगढ़, सर्विसेज और तमिलनाडु।

ग्रुप बी - उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात और हरियाणा।

वुमेंस ग्रुप

ग्रुप ए - महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात।

ग्रुप बी - हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब।

मेंस कबड्डी टीम का पूरा शेड्यूल

26 सितंबर - गोवा vs गुजरात - 27 - 56

महाराष्ट्र vs तमिलनाडु - 49 - 25

हरियाणा vs उत्तर प्रदेश - 38 - 33

सर्विसेज vs चंडीगढ़ - 66 - 32

27 सितंबर - गोवा vs उत्तर प्रदेश - 5 PM

सर्विसेज vs तमिलनाडु - 6 PM

हरियाणा vs गुजरात - 7 PM

महाराष्ट्र vs चंडीगढ़ - 8 PM

28 सितंबर - चंडीगढ़ vs तमिलनाडु - 5 PM

गोवा vs हरियाणा - 6 PM

महाराष्ट्र vs सर्विसेज - 7 PM

उत्तर प्रदेश vs गुजरात - 8 PM

30 सितंबर पहला सेमीफाइनल - 6 PM

दूसरा सेमीफाइनल - 7 PM

1 अक्टूबर फाइनल - 7 PM

वुमेंस कबड्डी टीम का पूरा शेड्यूल

26 सितंबर - बिहार vs गुजरात - 38 - 15

राजस्थान vs पंजाब - वॉकओवर पंजाब

हिमाचल प्रदेश vs महाराष्ट्र - 31 - 32

हरियाणा vs तमिलनाडु - 41 - 26

27 सितंबर - महाराष्ट्र vs गुजरात - 5 PM

हरियाणा vs पंजाब - 6 PM

हिमाचल प्रदेश vs बिहार - 7 PM

राजस्थान vs तमिलनाडु - 8 PM

28 सितंबर - हिमाचल प्रदेश vs गुजरात - 5 PM

हरियाणा vs राजस्थान - 6 PM

महाराष्ट्र vs बिहार - 7 PM

पंजाब vs तमिलनाडु - 8 PM

30 सितंबर - पहला सेमीफाइनल - 6 PM

दूसरा सेमीफाइनल - 7 PM

1 अक्टूबर 2022 - फाइनल - 7 PM

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement