कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की नई तारीखों और टेलीकास्ट डिटेल्स का हुआ ऐलान, अब इस दिन से शुरु होगा घमासान
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 अब बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का इंतजार हर एक कबड्डी फैंस को काफी बेसब्री से है। एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद हर कोई काफी उत्साहित है। इसी वजह से फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को एक बार फिर मैट पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
हालांकि, इस टूर्नामेंट में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और जितने भी दिग्गज खिलाड़ी थे, उन्हें रेस्ट दिया गया है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि इस टूर्नामेंट में ये नए खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर दो बड़ी अपडेट्स भी सामने आई हैं। बता दें, टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव हुआ है। वहीं लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स भी सामने आ गई हैं।
फैंस के मन में यह उत्सुकता थी कि, वह कब और कहां कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मुकाबलों को देख सकते हैं। अब उसको लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
कब शुरू होगा कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का एक्शन?
Catch Every Update, Anytime, Anywhere

आप जानते ही होंगे पहले टूर्नामेंट का आगाज 21 अक्टूबर से होने वाला था, लेकिन अब 21 की बजाय 23 अक्टूबर से प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। हालांकि, समापन की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पहले भी 31 अक्टूबर को टूर्नामेंट का समापन होना था और अब भी वही तारीख है। यानी जो टूर्नामेंट पहले 11 दिन तक चलने वाला था, उसे अब 9 दिनों का कर दिया गया है। वहीं मैचों की संख्या को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स
टूर्नामेंट का प्रसारण किस चैनल पर होगा, इसकी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। अगर आपको कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मुकाबलों का लुत्फ उठाना है, तो फिर आप इस टूर्नामेंट को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
वहीं अगर आप ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए जियोहॉटस्टार के ऐप पर जाना होगा। आपको बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पर ही प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैचों का लाइव टेलीकास्ट होता है। अब कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के पहले सीजन के मैच भी इसी चैनल पर दिखाए जाएंगे।
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में हो रहा है। वीर सावरकर स्टेडियम में सारे मैच खेले जाएंगे और कुल मिलाकर 14 देश इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। हालांकि, एशियन गेम्स में जितने भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, वे सब इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से नई टीम का चयन किया गया है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
