Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE के पांच सबसे उम्रदराज यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 22, 2024 at 11:14 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 22, 2024 at 11:14 PM (GMT+5:30)
WWE के पांच सबसे उम्रदराज यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

(Courtesy : WWE)

WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का इतिहास काफी पुराना रहा है।

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप (United States Championship) एक प्रतिष्ठित सेकेंडरी चैंपियनशिप है, जो मौजूदा समय में WWE का अहम हिस्सा है। इस चैंपियनशिप को पहली बार 1975 में NWA मिड-अटलांटिक रीजनल प्रमोशन में NWA यूनाइटेड स्टेट्स हैवीवेट चैंपियनशिप के नाम से लाया गया था।

इसके बाद ये चैंपियनशिप 1991 से 2001 तक WCW के पास थी, उस समय WCW यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के नाम से चली गई। 2001 में WCW के बंद होने के बाद इस टाइटल को भी नहीं देखा गया और बाद में 2003 में WWE द्वारा इसे दोबारा पेश किया गया। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको WWE के इतिहास में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने वाले टॉप पांच सबसे उम्रदराज सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. क्रिस जेरिको

2017 पेबैक इवेंट में क्रिस जैरिको ने केविन ओवेंस को हराकर दूसरी बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को अपने नाम किया। उस समय जेरिको की उम्र 46 साल और 5 महीने थी, जिससे वह यूएस टाइटल को जीतने वाले पांचवें सबसे उम्रदराज WWE सुपरस्टार बन गए। 

बता दें जेरिको ज्यादा समय तक इस टाइटल को अपने पास नहीं रख पाए, क्योंकि पेबैक इवेंट के दो दिन बाद ही वह इस टाइटल को स्मैकडाउन में केविन ओवेंस के खिलाफ हुए रीमैच में हार गए।

4. आर-ट्रुथ

स्मैकडाउन के 29 जनवरी, 2019 एपिसोड में, आर-ट्रुथ ने शिंस्के नाकामुरा को हराकर और दूसरी बार यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को जीता। उस समय, ट्रुथ 47 साल 10 महीने के थे, जिससे वह यूएस टाइटल को जीतने वाले चौथे सबसे उम्रदराज WWE सुपरस्टार बन गए। ट्रुथ ने 35 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा और इसके बाद समोआ जो के खिलाफ हुए मैच में हार गए।

3. फिनले

11 जुलाई 2006 को स्मैकडाउन के एपिसोड में, फिनले ने बॉबी लैश्ले को चुनौती दी और पहली और एकमात्र बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। उस समय फिनले की उम्र 48 साल और 6 महीने थी, जिससे वह यूएस टाइटल को हासिल करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज WWE सुपरस्टार बने। फिनले ने 49 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा और इसके बाद मिस्टर कैनेडी से हार गए।

2. रे मिस्टीरियो

11 अगस्त, 2023 को स्मैकडाउन के एपिसोड में, रे मिस्टीरियो ने ऑस्टिन थ्योरी को चुनौती दी। दरअसल, उस मैच में मिस्टीरियो ने चोटिल सैंटोस एस्कोबार की जगह ली थी। बता दें मिस्टीरियो ने उस मैच में थ्योरी को हराकर तीसरी बार यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को अपने नाम किया। उस समय उनकी उम्र 48 साल 8 महीने थी, जिससे वह यूएस टाइटल को हासिल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज WWE सुपरस्टार बन गए। रे, ने 85 दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखा, लेकिन क्राउन ज्वेल 2023 में लोगन पॉल के खिलाफ हुए मैच में हार गए।

1. ब्रेट हार्ट

रॉ के 17 मई 2010 के एपिसोड में ब्रेट हार्ट ने द मिज को चुनौती दी और पांचवीं बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को अपने नाम किया। उस समय ब्रेट हार्ट की उम्र 52 साल 10 महीने थी, जिससे वह WWE इतिहास के सबसे उम्रदराज यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और बतौर हॉल ऑफ फेमर इस टाइटल को जीतने वाले पहले रेसलर बने। उन्होंने 7 दिनों तक यूएस टाइटल को अपने पास रखा और इसके बाद रॉ जनरल मैनेजर बनते ही इसे छोड़ दिया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.