Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

ओलंपिक्स न्यूज

Olympic के प्रत्येक खेल में भारत द्वारा जीते गए मेडल की लिस्ट

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 9, 2024 at 12:45 AM
Modified at :August 9, 2024 at 12:06 PM
Olympic के प्रत्येक खेल में भारत द्वारा जीते गए मेडल की लिस्ट

भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक कुल 40 मेडल जीते हैं।

समर ओलंपिक (Olympic) का 33वां संस्करण 26 जुलाई से पेरिस में शुरू हो चुका है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत 117 खिलाड़ियों के साथ 16 खेलों में हिस्सा लेने जा रहा है। बता दें कि, भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक 39 मेडल जीते हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

बता दें कि, भारत को ओलंपिक में पहला मेडल 1900 के पेरिस ओलंपिक में मिला था, उस ओलंपिक में भारत ने सिर्फ एक ही मेडल जीता था, जो नॉर्मन प्रिचर्ड द्वारा एथलेटिक्स के 200 मीटर रेस इवेंट में सिल्वर मेडल था। इसके अलावा, भारत को पहला गोल्ड मेडल 28 साल बाद 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में पुरूष हॉकी टीम ने दिलाया था। बता दें भारत ने अब तक टीम इवेंट्स में 8 गोल्ड मेडल और इंडिविजुअल इवेंट्स में सिर्फ 2 गोल्ड मेडल जीते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पेरिस ओलंपिक 2024 की बात करे तो अब तक मनु भाकर ने इंडिविजुअल और मिक्स्ड टीम शूटिंग में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को पहले दो मेडल जीताए हैं। इन दोनों के बाद भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचते हुए, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में, 451.4 का स्कोर करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। यह भारत का पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल है, जो शूटिंग में ही आया।

मनु भाकर शूटिंग ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनी हैं। वहीं इस खेल में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी वही बनी हैं। इसके अलावा वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट भी बनी हैं।

प्रत्येक खेल में भारत द्वारा जीते गए Olympic मेडल:

क्रम. संख्याखेलगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल मेडल
1.एथलेटिक्स123
2.बैडमिंटन123
3.बॉक्सिंग33
4.फील्ड हॉकी81412
5.शूटिंग1247
6.टेनिस11
7.रेसलिंग257
8.वेटलिफ्टिंग213
कुल मेडल10101740

भारत का लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में पहली बार दोहरे अंक का आंकड़ा पार करना होगा, जो पिछले संस्करण में तीन पदक से चूक गया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से कुल 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो पिछले संस्करण से पांच कम है। इस बार भारत की तरफ से कई खिलाड़ी मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.