Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

ओलंपिक्स न्यूज

Olympic मेडल जीतने वाले पांच सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 10, 2024 at 3:08 PM
Modified at :August 10, 2024 at 3:08 PM
Olympic मेडल जीतने वाले पांच सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

Olympic 2024 में मेडल जीतकर अमन सेहरावत ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

ओलंपिक (Olympic) इतिहास में अब तक कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है और भारत के लिए मेडल भी जीता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया और उसमें से कुछ ने मेडल जीतकर इतिहास भी रचा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे खास बात यह रही कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में अपनी अलग छाप छोड़ी। कुछ खिलाड़ी अंतिम राउंड में मेडल के करीब पहुंचकर बाहर हो गए तो कुछ ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, यहां हम आपको उन 5 भारतीय युवा खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. सरबजोत सिंह (22 वर्ष, 9 माह, 17 दिन)

सरबजोत सिंह ने 22 वर्ष, 9 माह और 17 दिन की उम्र में पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को हराया था।

बता दें कि, इस इवेंट में भारत ने ओलंपिक इतिहास में अपना पहला मेडल जीता था, इसीलिए यह जीत उनके लिए भी बेहद ही खास है। इसी के साथ, सरबजोत सिंह भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले सबसे युवा पुरूष खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन इसी ओलंपिक में उनका यह रिकॉर्ड टूट गया।

4. मनु भाकर (22 वर्ष, 5 महीने, 10 दिन)

मनु भाकर ने 22 वर्ष 5 महीने और 10 दिन की उम्र में पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ, वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। इसके बाद, भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना दूसरा ओलंपिक मेडल जीता।

इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दो मेडल जीतने के साथ भाकर आजादी के बाद एक ओलंपिक में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं थीं।

3. साइना नेहवाल (22 वर्ष, 4 माह, 18 दिन)

साइना नेहवाल ने 22 वर्ष 4 माह और 18 दिन की उम्र में 2012 के लंदन ओलंपिक में बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसी के साथ, वह ओलंपिक इतिहास में बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं थीं। नेहवाल ने भारत में बैडमिंटन को पॉपुलर बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई है।

2. पीवी सिंधु (21 वर्ष, 1 माह, 14 दिन)

ओलंपिक इतिहास में भारत के लिए सबसे कम उम्र में मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ियों में पीवी सिंधु का नाम पहले स्थान पर है। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। सिंधु ने उसके बाद 2020 के टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। वह ओलंपिक में दो इंडिविजुअल मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं।

1. अमन सेहरावत (21 वर्ष और 24 दिन)

अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह 21 वर्ष और 24 दिन की उम्र में भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। बता दें कि, सेहरावत ने इसी साल अपना ओलंपिक डेब्यू भी किया था और पोडियम पर भी पहुंचे, जो उनके और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.