Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, फाइनल के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 1, 2025 at 12:58 AM
Modified at :November 1, 2025 at 12:58 AM
PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, फाइनल के बाद

दबंग दिल्ली ने फाइनल में पुनेरी पलटन को हराकर दूसरी बार खिताब जीता।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 31 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला गया और इसी के साथ 2 महीने तक चले टूर्नामेंट का अंत हुआ। फाइनल में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को नजदीकी मुकाबले में 31-28 से हराया और दूसरी बार चैंपियन बने। इससे पहले 2021-22 में खेले गए आठवें सीजन में दिल्ली की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी।

फाइनल में दबंग दिल्ली की तरफ से नीरज नरवाल ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट लिए जिसमें 8 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। अजिंक्य पवार ने रेडिंग ने 6 पॉइंट लिए। कप्तान आशु मलिक सिर्फ 2 रेड पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में हालाँकि किसी ने प्रभावित नहीं किया और कोई भी डिफेंडर 2 से ज्यादा टैकल पॉइंट नहीं ले सका।

पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए लेकिन रेडिंग में और किसी ने उनका साथ नहीं दिया। पंकज मोहिते 4 और कप्तान असलम इनामदार सिर्फ 1 रेड पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में अबिनेष नदराजन ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए और उनके अलावा गौरव खत्री ने 3 टैकल पॉइंट अपने नाम किये।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ पटना के अयान टॉप पर रहे

Ayan Lohchab in action in PKL 12
Ayan Lohchab in action in PKL 12

PKL 12 का अंत हुआ और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में पटना पाइरेट्स के अयान 316 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर रहे। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा ने 230 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर सीजन का अंत किया।

तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद रहे। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 197 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बने रहे।

  • 1अयान (पटना पाइरेट्स)  316 पॉइंट्स
  • 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स 
  • 3. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 230 पॉइंट्स
  • 4. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
  • 5अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 197 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ पटना के नवदीप पहले स्थान पर रहे

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का अंत हुआ और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के मामले में पटना पाइरेट्स के नवदीप 73 पॉइंट के साथ टॉप पर रहे। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया ने 68 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर सीजन का अंत किया। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद रहे।

बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 64 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने रहे। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 62 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

  • 1. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
  • 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट्स 
  • 3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स 
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 64 पॉइंट्स
  • 5गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 62 पॉइंट्स

पीकेएल 12 का टॉप रेडर कौन है?

अयान 316 रेड पॉइंट्स के साथ इस सीजन का टॉप रेडर है।

पीकेएल 12 का टॉप डिफेंडर कौन है?

नवदीप 73 टैकल पॉइंट्स के साथ इस सीजन का टॉप डिफेंडर है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.