Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, MI vs RCB मैच के बाद

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 12, 2024 at 6:00 AM
Modified at :April 12, 2024 at 6:00 AM
IPL 2024: ऑरेंज और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, MI vs RCB मैच के बाद

बेंगलुरु को हराकर मुंबई ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की।

आईपीएल (IPL 2024) का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच मुंबई में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम को 7 विकेट से जीत हासिल हुई। मुंबई इंडियंस को इस सीजन 5 मैचों में दूसरी बार जीत हासिल हुई है, जबकि आरसीबी को इस सीजन 6 मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज (5/21) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई में खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: MI vs RCB मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बाद बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 319 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 261 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 255 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 246 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन 226 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

MI vs RCB मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 319 रन

रियान पराग (RR) – 261 रन

शुभमन गिल (GT) – 255 रन

संजू सैमसन (RR) – 246 रन

साई सुदर्शन (GT) – 226 रन

IPL 2024: MI vs RCB मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 10 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 9 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 8 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 8 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 8 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

MI vs RCB मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

जसप्रीत बुमराह (MI) – 10 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 10 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 9 विकेट

अर्शदीप सिंह (PBKS) – 8 विकेट

मोहित शर्मा (GT) – 8 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.