IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, GT vs DC मैच के बाद

गुजरात को हराकर दिल्ली ने लगातार अपना दूसरा मैच जीता।
आईपीएल (IPL 2024) का 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) के बीच अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन 7 मैचों में तीसरी जीत हासिल की है, जबकि गुजरात टाइटंस को 7 मैचों में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (2/8) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 17.3 ओवरों में मात्र 89 के स्कोर पर आलआउट हो गई। 90 रनों के लक्ष्य लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
IPL 2024: GT vs DC मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 361 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 318 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 276 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 263 रनों के साथ चौथे स्थान पर और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 261 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।
IPL 2024: GT vs DC मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 10 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 10 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और पैट कमिंस 9 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल