Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट PBKS vs MI मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 19, 2024 at 1:07 AM
Modified at :April 19, 2024 at 1:11 AM
Post Featured

(Courtesy : BCCI)

मुंबई इंडियंस ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात दिया।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच मुल्लांपुर में खेला गया, जिसमें मेहमान टीम मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 7 मैचों में तीसरी जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स को 7 मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (3/21) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुल्लांपुर में खेले गए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए। 198 रनों के लक्ष्य लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 19.1 ओवरों में 183 रन बनाकर आलआउट हो गई और उन्हें 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2024: PBKS vs MI मुकाबले के बाद प्वॉइंट्स टेबल अपडेट

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों और +0.677 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 अंकों और +1.398 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंकों और +0.726 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंकों और +0.502 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंकों और +0.038 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा, मुम्बई इंडियंस इस जीत के बाद 6 अंकों और -0.133 के नेट रन रेट के साथ 7वें स्थान पर और पंजाब किंग्स इस हार के बाद 4 अंकों और -0.251 के नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: PBKS vs MI मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 361 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 318 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 297 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 276 रनों के साथ चौथे स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन 276 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

PBKS vs MI मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 361 रन

रियान पराग (RR) – 318 रन

रोहित शर्मा (MI) – 297 रन

संजू सैमसन (RR) – 276 रन

सुनील नरेन (KKR) – 276 रन

IPL 2024: PBKS vs MI मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 12 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 10 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन 10 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

PBKS vs MI मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

जसप्रीत बुमराह (MI) – 13 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 12 विकेट

गेराल्ड कोएट्जी (MI) – 12 विकेट

खलील अहमद (DC) – 10 विकेट

सैम करन (PBKS) – 10 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement