Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट DC vs SRH मैच तक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 20, 2024 at 11:54 PM
Modified at :April 21, 2024 at 6:02 AM
IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट DC vs SRH मैच तक

हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मेहमान टीम ने 67 रनों से जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 7 मैचों में 5वीं जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 8 मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (32 गेंदों पर 89 रन) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 267 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में सिर्फ 199 रन पर आलआउट हो गई और उन्हें 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2024: DC vs SRH मुकाबले के बाद प्वॉइंट्स टेबल अपडेट

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों और +0.677 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों और +0.914 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 अंकों और +1.399 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंकों और +0.529 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों और +0.123 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स इस हार के बाद 6 अंकों और -0.477 के नेट रन रेट के साथ 7वें स्थान पर हैं।

IPL 2024: DC vs SRH मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 361 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 324 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 318 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 297 रनों के साथ चौथे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल 286 रनों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

DC vs SRH मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 361 रन

ट्रैविस हेड (SRH) – 324 रन

रियान पराग (RR) – 318 रन

रोहित शर्मा (MI) – 297 रन

केएल राहुल (LSG) – 286 रन

IPL 2024: DC vs SRH मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादमुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 12 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 11 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव 10 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

DC vs SRH मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

जसप्रीत बुमराह (MI) – 13 विकेट

युजवेंद्र चहल (RR) – 12 विकेट

गेराल्ड कोएट्जी (MI) – 12 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) -11 विकेट

कुलदीप यादव (DC) – 10 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.