Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RR vs MI मैच के बाद

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 23, 2024 at 7:00 AM
Modified at :April 23, 2024 at 7:00 AM
IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RR vs MI मैच के बाद

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को इस सीजन दूसरी बार हराया।

आईपीएल (IPL 2024) का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के बीच जयपुर में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन 8 मैचों में 7वीं जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 गेंदों पर 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 104* रन) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कोलकाता में खेले गए राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 18.4 ओवरों में मात्र 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली, जिसमें यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा।

IPL 2024: RR vs MI मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 379 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 324 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 318 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 314 रनों के साथ चौथे स्थान पर और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 303 रनों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2024: RR vs MI मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 13 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 13 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 12 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन 11 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.