Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, DC vs LSG मैच के बाद

Published at :May 15, 2024 at 6:00 AM
Modified at :May 15, 2024 at 6:00 AM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


Advertisement

दिल्ली के खिलाफ हार के बाद लखनऊ लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

आईपीएल (IPL 2024) का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच (DC vs LSG) दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को 19 रनों से जीत मिली। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स (25 गेंदों पर 57 रन और 1/4) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन 14 मैचों में सातवीं जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 मैचों में सातवीं बार हार झेली है।

दिल्ली में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए, जिसमें अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 58 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर 57 रन बनाए। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 9 विकेट खोकर 189 रन बना सकी और उन्हें 19 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले के बाद दोनों टीमें लगभग प्लेऑफ से बाहर हो गई हैं।

IPL 2024: DC vs LSG मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

IPL 2024 Orange Cap leaderboard after match 64, DC vs LSG

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 661 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 533 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के साई सुदर्शन 527 रनों के साथ चौथे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 486 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

IPL 2024: DC vs LSG मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

IPL 2024 Purple Cap leaderboard after match 64, DC vs LSG

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 20 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 20 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 18 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 17 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 17 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement