Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RR vs KKR मैच के बाद

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 20, 2024 at 6:00 AM
Modified at :May 20, 2024 at 6:00 AM
IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RR vs KKR मैच के बाद

कोलकाता के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद राजस्थान रॉयल्स को बड़ा नुकसान हुआ है।

आईपीएल (IPL 2024) का 69वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच (SRH vs PBKS) हैदराबाद में खेला गया, जिसमें मेजबान SRH को जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा (28 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 66 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, इस सीजन का अंतिम लीग मुकाबला यानी 70वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच (RR vs KKR) जो कि गुवाहाटी में खेला जाने वाला था, बारिश के चलते रद्द हो गया।

हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 214 रन बनाए, जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 71 और राइली रूसो ने 24 गेंदों पर 49 रन बनाए। 215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद में 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

उनकी ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 66 रन और नीतिश रेड्डी ने 25 गेंदों पर 37 रन बनाए। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बारिश के चलते बिना कोई गेंद खेले यह मुकाबला रद्द हो गया।

IPL 2024: RR vs KKR मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

IPL 2024 Orange Cap leaderboard after match 69 & 70, SRH vs PBKS & RR vs KKR

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 708 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 533 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 531 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 527 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

IPL 2024: RR vs KKR मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

IPL 2024 Purple Cap leaderboard after match 69 & 70, SRH vs PBKS & RR vs KKR

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 24 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 20 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 19 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 18 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे 17 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.