Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, SRH vs RR Qualifier 2 मैच के बाद

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 24, 2024 at 11:56 PM
Modified at :May 24, 2024 at 11:56 PM
IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, SRH vs RR Qualifier 2 मैच के बाद

क्वालीफायर 2 जीतने के बाद SRH फाइनल में पहुंच गई है।

आईपीएल (IPL 2024) का क्वालीफायर 2 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच (SRH vs RR) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 36 रनों से जीत हासिल की और फाइनल में पहुंचे। इस हार के साथ आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शाहबाज अहमद (18 गेंदों पर 18 रन और 4 ओवरों में 3/23) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर 2 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जिसमें हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 50 और राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंदों पर 37 रन बनाए। 176 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 20.0 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 139 रन ही बना सकी और उन्हें 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उनकी ओर से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 56 रन और यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए।

IPL 2024: SRH vs RR मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 741 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 573 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 567 रनों के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 531 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

SRH vs RR मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 741 रन

ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) – 583 रन

रियान पराग (RR) – 573 रन

ट्रैविस हेड (SRH) – 567 रन

संजू सैमसन (RR) – 531 रन

IPL 2024: SRH vs RR मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 24 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 20 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 20 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन 19 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 19 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

SRH vs RR मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

हर्षल पटेल (PBKS) – 24 विकेट

जसप्रीत बुमराह (MI) – 20 विकेट

वरूण चक्रवर्ती (KKR) – 20 विकेट

टी नटराजन (SRH) – 19 विकेट

अर्शदीप सिंह (PBKS) – 19 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.