Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

ओलंपिक्स न्यूज

पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 25, 2024 at 5:50 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 25, 2024 at 5:50 PM (GMT+5:30)
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के कुल 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के 117 खिलाड़ी 16 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। आधिकारिक रूप से 26 जुलाई से शुरू होने वाले समर ओलंपिक में भारत 69 अलग-अलग मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेगा। बता दें कि, भारतीय दल में कई अनुभवी और नए खिलाड़ियों का मिश्रण है, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना भारतीय खिलाड़ियों में सबसे उम्रदराज और 14 वर्षीय स्विमर धीनिधि देसिंघु सबसे युवा खिलाड़ी होंगे।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने जैवलिन थ्रो टाइटल को डिफेंड करने उतरेंगे। उनके अलावा, अन्य मेडलिस्ट जैसे वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन से भी इस ओलंपिक में मेडल की उम्मीद रहेगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल के मेडल के सूखे को समाप्त करने वाली पुरूष हॉकी टीम से भी काफी उम्मीद रहेगी। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपना आखिरी ओलंपिक खेलने जा रहे हैं, इसीलिए अन्य युवाओं को उन्हें एक अच्छी विदाई देना होगा। बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन और बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी जैसी नई प्रतिभाओं से भी अपनी छाप छोडने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे की आप बिल्कुल मुफ्त में पेरिस ओलंपिक 2024 को भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 कहां और कब होगा?

2024 पेरिस ओलंपिक मुख्य रूप से पेरिस और उसके आसपास के शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस ओलंपिक में 32 अलग-अलग खेलों के 329 इवेंट खेले जाएंगे, जिसकी मेजबानी के लिए कुल 35 जगहों का इस्तेमाल किया जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को ट्रेडिशनल स्टेडियम की जगह सीन नदी पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि, फुटबॉल और रग्बी जैसे इवेंट 24 जुलाई से ही शुरू होंगे, जबकि अन्य इवेंट उद्घटान समारोह के एक दिन बाद से शुरू होंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के कितने खिलाड़ी खेलेंगे?

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 117 खिलाड़ियों की टीम भेजी है। इस ग्रुप में 70 पुरुष और 47 महिलाएं हैं, जिनकी आयु 14 से 44 साल के बीच है। 44 वर्षीय बैडमिंटन स्टार रोहन बोपन्ना सबसे उम्रदराज और 14 वर्षीय स्विमर धीनिधि देसिंधु पेरिस ओलंपिक में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे।

भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 का लाइव प्रसारण कहां और कैसे देखें?

पेरिस ओलंपिक 2024 का भारत में लाइव प्रसारण Sports18 नेटवर्क के कई चैनलों पर उपलब्ध होंगे। यदि आप अंग्रेजी कमेंट्री पसंद करते हैं तो Sports18 1 और Sports18 1 HD पर सभी इवेंट का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा, हिंदी कमेंट्री के लिए Sports18 2 और अन्य महत्वपूर्ण इवेंट्स देखने के लिए आप Sports18 3 चैनल ओपन कर सकते हैं।

भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग पॉपुलर डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। आप अपने मोबाइल डिवाइस या टैबलेट पर भारत के सभी इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा, कम्प्यूटर या लैपटॉप में देखने के लिए Jiocinema.com पर विजिट कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.