Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

ओलंपिक्स न्यूज

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दोहराया 52 साल पुराना इतिहास

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 8, 2024 at 7:52 PM
Modified at :August 17, 2024 at 1:30 PM
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दोहराया 52 साल पुराना इतिहास

भारत ने लगातार दो ओलंपिक में जीता मेडल।

भारतीय हॉकी टीम ने गुरूवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे क्वार्टर में पहला गोल खाने के बाद शानदार वापसी की और देश को एक मेडल दिलाया। भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर और अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 35 वर्षीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो, दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं दागा था। हालांकि, 9वें मिनट में स्पेन के जोस मारिया ने गोलपोस्ट पर तगड़ा अटैक किया था, लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने उस शॉट को शानदार तरीके से रोक लिया था।

हालांकि, दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से स्पेन के नाम रहा। उन्हें मैच के 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे उन्होंने गोल में बदला। दरअसल, मार्क मिरालेस ने गोलपोस्ट में उपर की ओर लेफ्ट कॉर्नर पर शॉट मारा, जिसका भारतीय गोलकीपर ने अनुमान तो लगाया, लेकिन वह शॉट को नहीं रोक सके। इस गोल के बाद स्पेन ने 1-0 से बढ़त बना ली।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इसके बाद, मैच के 25वें तक स्पेन को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेन्स ने उनकी गोल करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। इसके बाद, 28वें मिनट में फिर स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला और सीस बार श्रीजेश ने एक बार फिर अच्छा बचाव किया और स्पेन को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया।

हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को जिताया ब्रॉन्ज मेडल

आखिरकार, भारतीय हॉकी टीम को मैच के 29वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार अटैक किया और भारत के लिए एक गोल स्कोर किया। उनके इस गोल के चलते भारत ने 1-1 की बराबरी कर ली।

इसके बाद मैच के 32वें मिनट में स्पेन खिलाड़ी का स्टिक चेक करने के लिए वीडियो रेफरल लेने के चलते भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। इस बार फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर आगे और और शानदार गोल किया। इस तरह से भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली।

हालांकि, मैच समाप्त होने तक स्पेन को बीच में कुछ पेनल्टी कॉर्नर जरुर मिले, लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल सके। भारत ने अनत तक मैच पर मजबूत पकड़ बनाए राखी और 2-1 की बढ़त के साथ जीत हासिल कर ली।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.