Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: पवन सहरावत ने तमिल थलाइवाज के मैनेजमेंट पर साधा निशाना, अनुशासनात्मक आरोप को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 24, 2025 at 6:52 PM
Modified at :October 24, 2025 at 6:52 PM
PKL 12: पवन सहरावत ने तमिल थलाइवाज के मैनेजमेंट पर साधा निशाना, अनुशासनात्मक आरोप को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

तमिल थलाइवाज ने PKL 12 के बीच सीजन में ही पवन सहरावत को टीम से निकाल दिया था।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का लीग स्टेज खत्म हो गया है और 12 में से टॉप 8 टीमों ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, ऑक्शन के बाद बेहद मजबूत दिख रही तमिल थलाइवाज की टीम टॉप 8 में नहीं पहुंच सकी और उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। थलाइवाज की टीम 18 मैचों में 6 जीत और 12 हार के साथ 10वें स्थान पर रही।

तमिल थलाइवाज के लिए यह सीजन काफी विवादों से भरा रहा। आप जानते ही होंगे बीच सीजन में ही इस टीम ने अनुशासनात्मक कारणों के चलते अपने कप्तान पवन सहरावत को टीम से हटा दिया था।

इसके बाद पवन की जगह अर्जुन देशवाल को टीम का नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन इसके बावजूद टीम टॉप 8 में जगह नहीं बना सकी। टीम के बाहर होने के बाद कोच संजीव बालियान और अर्जुन ने भी मैनेजमेंट के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। अब तमिल थलाइवाज के PKL 12 से बाहर होने के बाद पवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इंस्टाग्राम लाइव पर उन्होंने अपनी बात रखी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

“मेरी बातें ठीक तरह से नहीं रखी गई”

पवन सहरावत ने कहा,” मैनेजमेंट की तरफ से गलतफहमी हुई और मेरी बातें ठीक तरह से टीम मालिकों को बताई नहीं गई। मैं चाहता हूं कि टीम मालिकों से मेरी बात हो ताकि मैं अपनी बात उनके सामने रख सकूं। मैं चाह रहा था कि टीम किसी भी तरह फाइनल खेले क्योंकि मेरी सोच हमेशा चैंपियन वाली रही है।”

पवन ने आगे बताया,” हमारे साथ चैंपियन कोच थे और चैंपियन खिलाड़ी भी टीम में थे जिसमें अर्जुन देशवाल, नरेंदर कंडोला, सागर राठी, नितेश शामिल थे। हम चाह रहे थे कि इतनी अच्छी टीम बनी है तो हम फाइनल तक पहुंचे और मैं अपने अनुभव के साथ टीम को लेकर चलना चाहता था। लेकिन मेरी बात सही तरह से मैनेजमेंट तक नहीं पहुंची और मैं चाहता हूं कि जो मैं सोच रहा था वो मैंने उन्हें बता सकूं। मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि टीम किसी न किसी तरह फाइनल खेले।”

पवन ने कबड्डी छोड़ने को लेकर बड़ी बात कही थी

सितम्बर में लीग स्टेज के बीच में टीम से निकाले जाने के बाद पवन ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था,” टीम ने मेरे ऊपर जो भी इल्जाम लगाए हैं, अगर वो 1% भी सही हो तो मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैं कबड्डी खेलना छोड़ दूंगा। मैं कहीं से गलत नहीं हूं और इस बात पर कायम रहूंगा।”

गौरतलब है कि PKL 12 में पवन सहरावत की तमिल थलाइवाज की टीम में वापसी हुई थी और ऑक्शन में उन्हें 59.50 लाख में खरीदा गया था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.