Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PBKS vs LSG Dream11 Prediction, मैच 29, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 19, 2026 at 9:13 AM
Modified at :April 19, 2026 at 9:13 AM
PBKS vs LSG Dream11 Prediction, मैच 29, आईपीएल 2026

PBKS vs LSG के IPL 2026 के 29वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच (PBKS vs LSG) मुल्लांपुर में खेला जाएगा। पंजाब की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जबकि लखनऊ की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आ रही है।

श्रेयस अय्यर की टीम हर विभाग में संतुलित दिख रही है, जबकि सुपर जायंट्स को अपने टॉप ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

PBKS vs LSG: मैच डिटेल्स

Catch Every Update, Anytime, Anywhere
  • मैच: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, IPL 2026, मैच 29
  • तारीख: 19 अप्रैल 2026, रविवार
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

PBKS vs LSG: हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, जिससे यह मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है।

PBKS vs LSG: पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े शॉट खेलना आसान होता है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, जिससे शुरुआती ओवर अहम हो जाते हैं।

यहाँ पर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है और बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। इसके अलावा, दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे चेज करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

PBKS vs LSG: संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यांसिन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। (इम्पैक्ट प्लेयर – नेहाल वढेरा)

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। (इम्पैक्ट प्लेयर – मयंक यादव)

PBKS vs LSG Dream11 (टीम 1)

PBKS vs LSG Dream11 Team 1

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, प्रभसिमरन सिंह

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य

ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम, कूपर कोनोली

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल मार्श

उप कप्तान की पहली पसंद: ऐडन मार्करम || उप कप्तान की दूसरी पसंद: प्रियांश आर्य

PBKS vs LSG Dream11 (टीम 2)

PBKS vs LSG Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, प्रभसिमरन सिंह, मुकुल चौधरी

बल्लेबाज: मिचेल मार्श, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य

ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम, मार्को यांसिन

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

कप्तान की पहली पसंद: प्रभसिमरन सिंह || कप्तान की दूसरी पसंद: ऐडन मार्करम

उप कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल मार्श

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.