Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Auction: मनिंदर सिंह की हुई बंगाल वारियर्स में वापसी, टीम ने किया FBM कार्ड का इस्तेमाल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 15, 2024 at 9:35 PM
Modified at :August 15, 2024 at 9:35 PM
PKL 11 Auction: मनिंदर सिंह की हुई बंगाल वारियर्स में वापसी, टीम ने किया FBM कार्ड का इस्तेमाल

मनिंदर सिंह फिर से अपनी पुरानी टीम से ही खेलते हुए नजर आएंगे।

​मनिंदर सिंह पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान बंगाल वारियर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उनके लिए 1 करोड़ 15 लाख की बोली ऑक्शन में लगी और बुल्स ने उन्हें खरीद लिया था। मनिंदर सिंह को खरीदने के लिए बुल्स और यू-मुम्बा के बीच बिडिंग हुआ लेकिन आखिर में बुल्स ने 1 करोड़ 15 लाख की रकम में उन्हें खरीद लिया। हालांकि मनिंदर सिंह के लिए बंगाल वारियर्स ने एक बार फिर एफबीएम कार्ड का प्रयोग कर लिया और वो बंगाल की तरफ से ही खेलते हुए नजर आएंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर हैं

बंगाल वारियर्स के पूर्व कप्तान मनिंदर सिंह लगातार कई सीजन से जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। ओवरऑल पीकेएल इतिहास में वो दूसरे सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले रेडर हैं। उन्होंने अभी तक 1428 प्वॉइंट्स लिए हैं और केवल परदीप नरवाल से ही पीछे हैं। मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं और 10वें सीजन के दौरान भी उनके लिए जमकर बोली लगी थी।

मनिंदर सिंह की कप्तानी में बंगाल ने पिछले सीजन किया था निराश

आपको बता दें कि बंगाल वारियर्स ने मनिंदर सिंह को रिलीज कर दिया था। उनकी कप्तानी में टीम लगातार फेल हो रही थी। मनिंदर सिंह तो रेडिंग में अच्छा कर रहे थे लेकिन ओवरऑल टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 21 मैच में 198 प्वॉइंट्स लिए थे। हालांकि मनिंदर सिंह जिस क्वालिटी के रेडर हैं, वो किसी भी टीम के लिए काफी वैल्यू प्रदान करते हैं। अभी तक मनिंदर सिंह ने सीजन दर सीजन लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है।

मनिंदर सिंह की सबसे खास बात यह है कि वो अपने बॉडी स्ट्रेंथ से डिफेंडर्स को कोई मौका नहीं देते हैं। एक या दो डिफेंडर मिलकर उनको टैकल नहीं कर पाते हैं और उन्हें रोकने के लिए डिफेंडर्स के समूह की जरूरत होती है। इसी वजह से वो पीकेएल में इतने ज्यादा सफल हैं। पीकेएल के 11वें सीजन के दौरान भी मनिंदर सिंह से काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। वो इस बार भी काफी कमाल का खेल दिखा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.