BEN vs DEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 39, PKL 11

BEN vs DEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
7 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली (BEN vs DEL) के बीच 39वां मैच खेला जाएगा। बंगाल की टीम अभी पांच मैचों में दो जीत के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर है, दूसरी ओर दिल्ली लगातार चार हार झेलने के बाद टेबल में दसवें स्थान पर चली गई है।
मनिंदर सिंह और नितिन की जोड़ी बंगाल के लिए रेडिंग में कहर बरपा रही है। उनके अलावा इस अगले मैच में फजल अत्राचली और खासकर सुशील काम्बरेकर और प्रवीण ठाकुर पर भी नजरें टिकी होंगी। नवीन कुमार की चोट के कारण दबंग दिल्ली को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, टीम लगातार चार हार झेल चुकी है। रेडिंग और डिफेंस में भी यह पूर्व चैंपियन टीम संघर्ष कर रही है। तो चलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको DREAM11 के जरिए पैसा दिला सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली
तारीख: 7 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
स्थान: हैदराबाद
BEN vs DEL पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स
बंगाल वॉरियर्स के लिए मनिंदर सिंह ने पिछले मैच में सुपर-10 स्कोर किया है और नितिन लाजवाब फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तान फजल अत्राचली टॉप डिफेंडरों की सूची में छठे स्थान पर हैं और DREAM11 फैंस को बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं। उनके अलावा प्रवीण ठाकुर और नितेश कुमार भी अच्छा कर सकते हैं।
दबंग दिल्ली की बात करें तो आशु मलिक अभी 75 पॉइंट्स के साथ सीजन के टॉप रेडर बने हुए हैं, वहीं राइट कॉर्नर डिफेंडर योगेश ने पिछले मैच में हाई-5 स्कोर किया है। पिछले मैच में दिल्ली ने रिंकू नरवाल को मौका दिया, जिन्होंने 2 अच्छे टैकल किए।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
मनिंदर सिंह, नितिन, सुशील काम्बरेकर, प्रवीण ठाकुर, मयूर कदम, नितेश कुमार, फजल अत्राचली।
दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आशु मलिक, नितिन पवार, विनय, योगेश, आशीष, विक्रांत, रिंकू नरवाल।
BEN vs DEL: DREAM11 टीम 1

रेडर: आशु मलिक, मनिंदर सिंह
डिफेंडर: फजल अत्राचली, मयूर कदम, नितेश कुमार
ऑलराउंडर: नितिन पवार, सुशील काम्बरेकर
कप्तान: आशु मलिक
उपकप्तान: फजल अत्राचली
BEN vs DEL: DREAM11 टीम 2

रेडर: आशु मलिक, मनिंदर सिंह, नितिन कुमार
डिफेंडर: फजल अत्राचली, मयूर कदम, योगेश
ऑलराउंडर: नितिन पवार
कप्तान: मनिंदर सिंह
उपकप्तान: आशु मलिक
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- पटना पाइरेट्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, PKL 13 से पहले प्रशांत राय को किया बाहर
- 2025 में WWE इवेंट्स में हुई पांच सबसे बढ़िया चीजें
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टी20 मैच
- IND vs SA 2025: सबसे ज्यादा रन और विकेट, तीसरे वनडे के बाद
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट