PKL 11: मनिंदर सिंह पर बंगाल वॉरियर्स के कोच ने दिया बड़ा अपडेट, स्टार रेडर की वापसी का हुआ खुलासा
मनिंदर सिंह की अनुपस्थिति में पुनेरी पलटन ने बड़े अंतर से बंगाल को हराया।
प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL 11) में बंगाल वॉरियर्स की हार का सिलसिला नहीं टूट रहा है। बंगाल को पुनेरी पलटन ने 51-34 के अंतर से हराया है। बंगाल के कप्तान फजल अत्राचली इस हार के बाद एकदम बिफरे नजर आए और उन्होंने टीम की एकजुटता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर पुनेरी के कोच ने नॉकआउट पर अपनी निगाहें अभी से जमा दी हैं। पुनेरी के कोच ने बता दिया है कि नॉकआउट में जाने के लिए वह क्या लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
टीम एकजुट होकर नहीं खेल रही – फजल अत्राचली
बंगाल वॉरियर्स को लगातार पांचवीं हार मिली है और ये इस सीजन की उनकी सातवीं हार थी। इस हार के बाद टीम के कप्तान फजल अत्राचली काफी नाखुश दिखे। उन्होंने टीम के खराब खेल को हार का जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही फजल ने ये भी कह दिया कि उनकी टीम के खिलाड़ी मिलकर नहीं खेल रहे हैं और सब अपना-अपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हर किसी को पता है कि हमें जीतने के लिए कुछ करना है, लेकिन हमारा टीमवर्क काफी खराब है। हर खिलाड़ी अकेले खेल रहा है। हमें जीत चाहिए तो टीम के रूप में मिलकर साथ खेलना होगा। फिलहाल हम टीम के रूप में नहीं खेल पा रहे हैं। एक खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता है।”
मनिंदर सिंह की वापसी पर बंगाल के कोच ने दिया बड़ा बयान
पिछले चार मैचों से जीत की तलाश कर रही पुनेरी पलटन को अंततः जीत मिल ही गई है और ये जीत काफी बड़ी है। पुनेरी ने ये जीत अपने कप्तान असलम इनामदार के बिना हासिल की है। पुनेरी के लिए किसी भी रेडर ने सुपर-10 नहीं लगाया। डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी के कोच बीसी रमेश ने बताया है कि अब सीजन के बचे हुए मैचों की अहमियत क्या होने वाली है।
उन्होंने कहा, “अभी सारे मैच काफी अहम होने वाले हैं। अब कोई भी मैच आराम से खेलने का मौका नहीं है। अभी लगभग 8-9 टीमें ऐसी हैं जिनके बीच अंतर बहुत कम है। सबलोग ऊपर आने की कोशिश करेंगे। हर कोई पहले और दूसरे पर रहना चाहेगा। हमारी सोच भी वैसी रहेगी। एक-एक मैच हमारे लिए अहम होगा। अगर पहले और दूसरे पर रहकर सेमीफाइनल में जाना है तो आने वाले मैच बहुत अहम रहने वाले हैं।”
बंगाल वॉरियर्स के मेन रेडर मनिंदर सिंह भी पिछले कुछ मैचों से नहीं खेल रहे हैं, अब कोच ने उनकी वापसी पर बड़ा बयान दिया है, “मनिंदर चोटिल थे, इसलिए हमने उन्हें आराम दिया था लेकिन अब वह ठीक हैं और अगला मैच जरूर खेलेंगे।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
