Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: मनिंदर सिंह बंगाल वॉरियर्स के रीढ़ की हड्डी हैं, शानदार जीत के बाद फजल अत्राचली ने कही बड़ी बात

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 5, 2024 at 5:42 PM
Modified at :December 5, 2024 at 5:42 PM
PKL 11: मनिंदर सिंह बंगाल वॉरियर्स के रीढ़ की हड्डी हैं, शानदार जीत के बाद फजल अत्राचली ने कही बड़ी बात

बंगाल वॉरियर्स ने करीबी अंतर से टेबल टॉपर्स हरियाणा स्टीलर्स को हराया।

प्रो कबड्डी 2024 (PKL 11) में बुधवार की रात बंगाल वॉरियर्स ने लगातार सात मैचों में हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। उनकी ये जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उन्होंने टेबल टॉपर्स हरियाणा स्टीलर्स को हराया है। 39-32 से बंगाल को मिली इस जीत में दिग्गज खिलाड़ी मनिंदर सिंह का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने सुपर-10 लगाया। इंजरी के कारण 4-5 मैच मिस करने वाले मनिंदर ने अब शानदार वापसी की उम्मीद जगा दी है। मनिंदर के इस बेहतरीन प्रदर्शन से उनके कप्तान फजल अत्राचली और कोच दोनों ही काफी खुश दिखे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बंगाल वॉरियर्स के रीढ़ की हड्डी हैं मनिंदर – फजल अत्राचली

बंगाल के कप्तान फजल लगातार मनिंदर की तारीफ करते रहते हैं। हरियाणा के खिलाफ मनिंदर के सुपर-10 ने बंगाल के लिए वापसी का रास्ता खोला है जिससे फजल काफी प्रसन्न हैं।

उन्होंने कहा, “मनिंदर बंगाल वॉरियर्स के रीढ़ की हड्डी हैं। यदि मनिंदर अच्छा खेलते हैं तो बंगाल के लिए मैच आसान हो जाता है। वो एक लेजेंड हैं। मनिंदर हमेशा सही समय पर पॉइंट लाते हैं। मैच जब क्लोज होता है और हमें पॉइंट की जरूरत होती है तो मनिंदर वो काम करते हैं। मुझे मनिंदर पर गर्व है और मैं उनके साथ खेलने को लेकर काफी खुश हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि मनिंदर अच्छा खेलेंगे तो मैच हमारे लिए अच्छा होगा।”

मनिंदर और फजल के रहते हुए नहीं छोड़ी है वापसी की उम्मीद – बंगाल कोच

बंगाल ने लगातार सात मैचों से चले आ रहे हार के क्रम को तोड़ते हुए जीत दर्ज की है। 15 मैच खेल चुकी बंगाल के पास अब भी वापसी करने का मौका है। उनके कोच प्रशांत सुर्वे ने भी यही बात कही है कि उन्होंने कभी भी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी थी।

उन्होंने कहा, “25 दिनों के बाद आज मैं पहली बार हंस रहा हूं। मजबूत टीम के खिलाफ मजबूत वापसी की है। आगे आने वाले मैच भी जीतेंगे। मनिंदर का फॉर्म वापस आया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि वो लेजेंड ऑफ कबड्डी है। हमारे पास कप्तान फजल अत्राचली है। टीम हमारी काफी अच्छी है तो मैंने कमबैक की उम्मीद कभी छोड़ नहीं थी।” 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.