PKL 11: बंगाल वारियर्स vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

पुनेरी पलटन की टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 23वां मुकाबला बंगाल वारियर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। बंगाल वारियर्स ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उनका एक मैच टाई रहा है। एक मैच में उन्हें जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ पुनेरी पलटन की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। पुनेरी पलटन ने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है।
बंगाल वारियर्स ने यू मुम्बा के खिलाफ मुकाबला टाई खेला था। एक समय वो मुकाबला जीत रहे थे लेकिन आखिर में आकर मैच टाई हो गया था। वो चाहेंगे कि इस मैच में जरूर जीत हासिल की जाए। जबकि पुनेरी पलटन की टीम काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और लगातार मुकाबले जीत रही है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 10: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड
बंगाल वारियर्स ने यूपी योद्धा जैसी टीम को हरा दिया था लेकिन इसके बाद उन्हें यू मुम्बा के खिलाफ टाई खेलना पड़ा। टीम के लिए लगभग सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। केवल नितिन धनकड़ ही उतना बेहतर खेल नहीं दिखा पाए थे। वो इस मैच में केवल 3 ही प्वॉइंट ला सके थे और शायद यही वजह थी कि बंगाल की टीम यह मुकाबला जीत नहीं पाई। अगर बंगाल वारियर्स को जीत हासिल करनी है तो मनिंदर सिंह के साथ ही नितिन धनकड़ को भी बेहतरीन खेल दिखाना होगा।
बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
मनिंदर सिंह (रेडर), सुशील काम्ब्रेकर (रेडर), नितिन धनकड़ (रेडर), मयूर कदम (राइट कवर), प्रवीण ठाकुर (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर)।
PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड
पुनेरी पलटन की टीम इस वक्त काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। वो डिफेंडिंग चैंपियन की तरह ही खेल रहे हैं। टीम की खास बात यह है कि वो किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं। हर एक खिलाड़ी उनकी टीम में मैच विनर है और इसी वजह से पुनेरी पलटन लगातार मुकाबले जीतती है। असलम ईनामदार, मोहित गोयत, गौरव खत्री, अमन और पंकज मोहिते जैसे खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल अभी तक दिखाया है। ऐसे में वो इस मैच में फेवरिट के तौर पर उतरेंगे।
पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
असलम ईनामदार (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और अमन (लेफ्ट कॉर्नर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
पुनेरी पलटन की टीम इस मैच में मोहित गोयत, असलम ईनामदार, अमन, पंकज मोहिते और गौरव खत्री से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, जैसा वो अभी तक करते आए हैं। जबकि बंगाल वारियर्स की निगाहें मनिंदर सिंह, कप्तान फजल अत्राचली और नितिन धनकड़ जैसे खिलाड़ियों पर रहेंगी। इन प्लेयर्स का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है।
सफलता का मंत्र
बंगाल वारियर्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स इस मैच में ज्यादा से ज्यादा प्वॉइंट्स लेकर आएं। पुनेरी पलटन का डिफेंस काफी शानदार है। इसी वजह से उनके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करके ही मुकाबला जीता जा सकता है। जबकि पुनेरी पलटन के लिए जरूरी है कि वो मनिंदर सिंह को रेडिंग में ज्यादा प्वॉइंट ना लेने दें। अगर ऐसा हुआ तो पूरी बंगाल की टीम दबाव में आ जाएगी।
BEN vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बंगाल वारियर्स और पुनेरी पलटन के बीच हेड टू हेड मैचों में पलटन की टीम भारी रही है। अभी तक पुनेरी पलटन और बंगाल वारियर्स के बीच कुल मिलाकर 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और 8 मैच में बंगाल वारियर्स को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक एक मैच टाई हुआ है।
मैच– 20
बंगाल वारियर्स ने जीता – 8
पुनेरी पलटन ने जीता – 11
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 43-49
न्यूनतम स्कोर – 17-19
क्या आप जानते हैं?
पुनेरी पलटन के कोच बीसी रमेश इससे पहले बंगाल वारियर्स के कोच थे और उनको सातवें सीजन में पीकेएल का टाइटल भी जिताया था। इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन पुनेरी पलटन को भी टाइटल जिताया।
बंगाल वारियर्स और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.