Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BLR vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 16, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 25, 2024 at 3:32 PM
Modified at :October 25, 2024 at 3:32 PM
BLR vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 16, PKL 11

BLR vs PUN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

25 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन (BLR vs PUN) का मैच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन अभी तक खेले तीन में से दो मैच जीत चुकी है और फिलहाल अंक तालिका के टॉप पर विराजमान है। वहीं बुल्स ने अभी तक अपने तीनों मैच हारे हैं और यह टीम फिलहाल 10वें स्थान पर विराजमान है।

पुनेरी पलटन की बात करें तो असलम इनामदार और मोहित गोयत लगातार रेडिंग में पॉइंट्स ला रहे हैं, वहीं गौरव खत्री भी फिलहाल जबरदस्त लय में चल रहे हैं। दूसरी ओर बेंगलुरु बुल्स का टीम संयोजन फिलहाल बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। परदीप नरवाल रेडिंग में खूब सारे अंक बटोर रहे हैं, लेकिन उन्हें अच्छे सपोर्ट की जरूरत है। डिफेंस में सौरभ नांदल और सुरिंदर सिंह से काफी उम्मीदें होंगी। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो फैंस को DREAM11 के जरिए पैसा दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन

तारीख: 25 अक्टूबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: हैदराबाद

BLR vs PUN पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

पुनेरी पलटन के लिए मोहित गोयत ने पिछले मैच में सुपर-10 स्कोर किया है, वहीं असलम इनामदार एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। गौरव खत्री पिछले मैच में चाहे असफल साबित हुए, लेकिन वो फिलहाल PKL 11 के टॉप डिफेंडर हैं और उन्हें युवा खिलाड़ी अमन का बढ़िया साथ मिल रहा है।

दूसरी ओर बेंगलुरु बुल्स की बात करें तो परदीप नरवाल अभी तक सीजन में 28 रेड पॉइंट्स बटोर चुके हैं, लेकिन अजिंक्य पवार अभी तक सपोर्टिंग रेडर का रोल ठीक तरीके से नहीं निभा पाए हैं। बेंगलुरु के डिफेंस में सुरिंदर सिंह खूब सारे टैकल पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं, लेकिन सौरभ नांदल से भी अगले मैच में विश्व स्तरीय प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, प्रतीक दहिया, अजिंक्य पवार, सुरिंदर सिंह, सौरभ नांदल, नितिन रावल, रोहित कुमार

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मोहित गोयत, असलम इनामदार, पंजक मोहिते, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, गौरव खत्री, अमन

BLR vs PUN: DREAM11 टीम 1

BLR vs PUN Dream 11 Prediction

रेडर: परदीप नरवाल, मोहित गोयत

डिफेंडर: गौरव खत्री, सौरभ नांदल, सुरिंदर सिंह, अमन

ऑलराउंडर: असलम इनामदार

कप्तान: मोहित गोयत

उपकप्तान: गौरव खत्री

BLR vs PUN: DREAM11 टीम 2

BLR vs PUN Dream11 Prediction

रेडर: परदीप नरवाल, मोहित गोयत

डिफेंडर: गौरव खत्री, सुरिंदर सिंह, संकेत सावंत

ऑलराउंडर: असलम इनामदार, अबिनेश नादराजन

कप्तान: मोहित गोयत

उपकप्तान: परदीप नरवाल

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.