Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 12, 2024 at 1:34 AM
Modified at :November 12, 2024 at 1:34 AM
PKL 11: दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

गत विजेता को अपने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 50वां मैच दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा।दबंग दिल्ली की टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर फॉर्म में आती हुई दिखाई दे रही है। जबकि पुनेरी पलटन को अपने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था और इससे वो निराश जरूर होंगे। देखने वाली बात होगी कि उस निराशाजनक हार के बाद वो किस तरह से वापसी कर पाते हैं।

दबंग दिल्ली ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में इस वक्त 5वें पायदान पर है। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स की अगर बात करें तो उन्होंने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 मैच में जीत मिली है और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला टाई रहा है। अंक तालिका में जयपुर की टीम 9वें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: दबंग दिल्ली का स्क्वाड

लगातार तीन मैच हारने के बाद दबंग दिल्ली ने पिछले दो मैचों में लगातार जीत हासिल की है। आशु मलिक काफी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जबकि टीम का डिफेंस भी अब काफी शानदार खेल दिखाने लगा है। योगेश ने पिछले मुकाबले में 7 पॉइंट्स हासिल किए थे और आशीष ने भी 7 ही पॉइंट्स हासिल किए थे। ऐसे में दबंग दिल्ली अब पूरी तरह से लय में नजर आ रही है। आशु मलिक को डिफेंडर्स का साथ पूरी तरह से मिलने लगा है और इसी वजह से दबंग दिल्ली काफी खतरनाक टीम बन गई है।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक (रेडर), आशीष (रेडर), विनय (रेडर), संदीप (लेफ्ट कवर), योगेश (राइट कॉर्नर), आशीष मलिक (लेफ्ट कॉर्नर), नितिन पंवार (ऑलराउंडर)।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन वैसे तो इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है लेकिन उन्हें अपने पिछले मैच में जिस तरह से तेलुगु टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी वो उससे जरूर निराश होंगे। टीम मात्र एक पॉइंट के अंतर से हार गई थी। आखिरी कुछ मिनट में विजय मलिक ने तेलुगु टाइटंस को शानदार जीत दिला दी थी। हालांकि पुनेरी पलटन एक ऐसी टीम है, जिन्हें इन झटकों से उतना फर्क नहीं पड़ता है। वो कमबैक करना जानते हैं और इसी वजह से इस मुकाबले में दबंग दिल्ली के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आकाश शिंदे (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और अमन (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम मोहित गोयत, असलम ईनामदार, अमन, पंकज मोहिते और गौरव खत्री से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम के इन कोर खिलाड़ियों ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है। जबकि दबंग दिल्ली की टीम आशु मलिक, योगेश दहिया और आशीष मलिक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इनका परफॉर्मेंस पिछले मैच में काफी अच्छा रहा था।

सफलता का मंत्र

पुनेरी पलटन की जीत के लिए जरूरी है कि डिफेंडर्स इस मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक को ज्यादा पॉइंट्स ना दें। आशु मलिक दिल्ली के मेन रेडर रहे हैं और अगर उन्हें रोक लिया गया तो फिर दिल्ली की टीम दबाव में आ जाएगी। जबकि दबंग दिल्ली को अगर जीत हासिल करनी है तो आशु मलिक के अलावा बाकी रेडर्स को भी परफॉर्म करना होगा।

DEL vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली के बीच हेड टू हेड मुकाबलों में अभी तक पुणे का पलड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने पीकेएल में ओवरऑल कुल मिलाकर 22 मैच खेले हैं, जिसमें से 12 मैचों में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और आठ मैचों में दबंग दिल्ली को जीत मिली है। वहीं दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ दो ही मुकाबला टाई रहा है। पिछले सीजन एक मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की थी और एक मुकाबला टाई रहा था।

मैच – 12

दबंग दिल्ली ने जीता – 8

पुनेरी पलटन ने जीता – 12

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 60-47

न्यूनतम स्कोर – 20-22

क्या आप जानते हैं?

दबंग दिल्ली के नवीन कुमार पीकेएल में सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं। जबकि दिल्ली के कोच जोगिंदर नरवाल कप्तान के तौर पर टीम को आठवें सीजन में ट्रॉफी जिता चुके हैं।

दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.