DEL vs HAR Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 112, PKL 11
DEL vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
14 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स (DEL vs HAR) के बीच 112वां मैच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अभी तक 18 मैचों में 9 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, वहीं हरियाणा टॉप पर विराजमान है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
इस मैच में आशु मलिक, नवीन कुमार, विनय और शिवम पटारे जैसे नामी और फॉर्म में चल रहे रेडर्स खेलते हुए नजर आएंगे। डिफेंस पर नजर डालें तो योगेश, आशीष मलिक के अलावा मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली बनाम हरियाणा मैच में DREAM11 के जरिए आपको पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीयर्स
तारीख: 14 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: पुणे
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
DEL vs HAR पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
दबंग दिल्ली के लिए पिछले मैच में नवीन कुमार ने सुपर-10 स्कोर किया, वहीं आशु मलिक ने 9 अंक बटोरे थे। आशु सीजन में दिल्ली के टॉप रेडर बने हुए हैं। डिफेंस में योगेश ने काफी बढ़िया टैकल किए, लेकिन आशीष मलिक ने निराश किया था। उनके अलावा नितिन पवार से भी उम्मीद होगी।
हरियाणा स्टीलर्स के लिए विनय और शिवम पटारे बहुत जबरदस्त लय में हैं और पिछले मैच में एकसाथ 17 पॉइंट्स लेकर आए थे। ये दोनों सीजन के टॉप-10 रेडर्स में बने हुए हैं। डिफेंस में मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल डिफेंस में कहर बरपा रहे हैं और जयदीप दहिया ने भी पिछली भिड़ंत में 4 टैकल पॉइंट्स बटोरे थे।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
नवीन कुमार, आशु मलिक, नितिन पवार, संदीप, आशीष, योगेश और आशीष मलिक।
हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
विनय, शिवम पटारे, नवीन, मोहम्मदरेजा शादलू, जयदीप दहिया, राहुल सेतपाल और संजय।
DEL vs HAR: DREAM11 टीम 1

रेडर: आशु मलिक, विनय, नवीन कुमार
डिफेंडर: राहुल सेतपाल, योगेश
ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू, आशीष मलिक
कप्तान: नवीन कुमार
उपकप्तान: मोहम्मदरेजा शादलू
DEL vs HAR: DREAM11 टीम 2

रेडर: आशु मलिक, विनय, नवीन कुमार, शिवम पटारे
डिफेंडर: राहुल सेतपाल, योगेश
ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू
कप्तान: आशु मलिक
उपकप्तान: मोहम्मदरेजा शादलू
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
