Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: मनिंदर सिंह और उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है, कप्तान फजल अत्राचली ने दिया बड़ा बयान

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 2, 2024 at 5:41 PM
Modified at :December 2, 2024 at 5:41 PM
PKL 11: मनिंदर सिंह और उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है, कप्तान फजल अत्राचली ने दिया बड़ा बयान

PKL 11 में चोट से वापस आने के बाद से मनिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL 11) में बीते रविवार की रात बंगाल वॉरियर्स के पूर्व कप्तान मनिंदर सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस लीग में 1500 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले दूसरे रेडर बने हैं। परदीप नरवाल के बाद मनिंदर ने यह उपलब्धि हासिल की है। मनिंदर ने लीग में 154 मैच खेले हैं और अब तक दूसरे सर्वाधिक सुपर-10 भी लगाए हैं।

मनिंदर सिंह ने लीग में 76 सुपर-10 लगाए हैं। मनिंदर की इस शानदार उपलब्धि के बावजूद बंगाल को मैच में हार मिली। मनिंदर की शानदार उपलब्धि पर टीम के कप्तान फजल अत्राचली और कोच प्रशांत सुर्वे दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मनिंदर लेजेंड हैं और उन पर हमें गर्व है – फजल अत्राचली

मनिंदर सिंह की उपलब्धि पर टीम के कप्तान फजल अत्राचली को गर्व महसूस हो रहा है। इस सीजन मनिंदर ने फजल के लिए टीम की कप्तानी छोड़ी थी और खुद उनके कप्तानी में खेल रहे हैं। फजल ने कहा है कि मनिंदर का इतने सालों तक लगातार खेलना ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

उन्होंने कहा, “ये बहुत शानदार चीज है कि हमारे पास मनिंदर जैसा खिलाड़ी है। वो एक लेजेंड हैं। 10 सालों तक लगातार PKL में खेलते रहना आसान बात नहीं है। बहुत सारे खिलाड़ी आते हैं और एक-दो सीजन खेलकर ही चले जाते हैं। मुझे मनिंदर पर गर्व है।”

मनिंदर लीग का सबसे बड़ा रेडर है – प्रशांत सुर्वे

बंगाल वॉरियर्स के कोच सुर्वे को मनिंदर पर पहले दिन से ही भरोसा है और वो हर बार इसे कायम रखते दिखे हैं। मनिंदर इस सीजन भले ही पुराने अंदाज में नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन उनकी उपलब्धि पर कोच ने उन्हें लीग का सबसे बड़ा रेडर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि मनिंदर आगामी मैचों में भी लगातार इसी प्रदर्शन को दोहराते दिखेंगे।

उन्होंने कहा, “मनिंदर बिना किसी शक के लीग का सबसे बड़ा रेडर है। उसने लगातार साबित करके दिखाया है। चोट के कारण बीच में उसका प्रदर्शन गिरा था, लेकिन अब उसने तगड़ी वापसी कर ली है। पिछले दो मैचों में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। भरोसा है कि वो आने वाले मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.